लाइव न्यूज़ :

बाजार अनुसंधान विश्लेषक को विशेष पेशे के तौर पर मंजूरी, एच-1 बी नियोक्ताओं के लिए बड़ी जीत

By भाषा | Updated: October 29, 2021 13:16 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 29 अक्टूबर एच-1बी नियोक्ताओं को बड़ी जीत दिलाते हुए एक संघीय अदालत ने एक समझौते को मंजूरी दे दी है जिसके तहत अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा अब बाजार शोध विश्लेषक को विशेष पेशे के तौर पर योग्य ठहराने पर राजी हो गयी है जिससे एच-बी वीजा धारकों का एक और विदेशी पेशे में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

श्रम सांख्यिकीय ब्यूरो का श्रम विभाग अमेरिका के नौकरी बाजार में सैकड़ों पेशों की सूची बना रहा है जिसके तहत यूएससीआईएस का कहना था कि बाजार शोध विश्लेषक ‘‘विशेष पेशे’’ के योग्य नहीं है।

नदर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया में संघीय डिस्ट्रिक्ट अदालत ने इस समझौते को मंजूरी दे दी है जिससे कंपनियां अब यूएससीआईएस से उनके अस्वीकृत किए गए वीजा आवेदनों पर फिर से निर्णय लेने का अनुरोध करेंगी।

‘अमेरिकन इमिग्रेशन काउंसिल’ में वरिष्ठ वकील (कारोबार आव्रजन) लेसली के डेलोन ने कहा, ‘‘यह समझौता बहुत महत्वपूर्ण जीत है जिसका फायदा अमेरिका के सैकड़ों कारोबारों और बाजार शोध विश्लेषकों को होगा जिन्हें वे नौकरी देना चाहते हैं। इस समझौते से अमेरिकी उद्योगों को अपनी एच-1बी बाजार विश्लेषक याचिकाओं को मंजूर कराने एक और मौका मिलेगा।’’

इस संबंध में अमेरिकन इमिग्रेशन काउंसिल, अमेरिकन इमिग्रेशन लायर्स एसोसिएशनऔर विधि कंपनियां वान देर हाउत एलएलपी, बेरी एप्पलमैन एंड लेडेन एलएलपी और कक बैक्स्टर इमिग्रेशन एलएलसी ने मुकदमा दायर किया था।

बेरी एप्पलमैन एंड लेडेनन एलएलपी के साझेदार जेफ जोसेफ ने कहा कि इस समझौते से आखिरकार वह मुद्दा हल हो गया है जिसके लिए आव्रजन वकील वर्षों से सरकार से लड़ रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब