लाइव न्यूज़ :

रूसी जासूस मारिया बूटीना ने कबूला गुनाह, अमेरिकी कोर्ट में स्वीकार रिपब्लिकन एजेंट के साथ मिलकर की थी जासूसी

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 11, 2018 08:12 IST

अमेरिकी सरकार ने मारिया पर एक रूसी अधिकारी और दो अमेरिकी नागरिकों के साथ काम करने का आरोप लगाया है, जो शक्तिशाली एनआरए लॉबी समूह में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार की ओर से कहा गया कि मारिया के एक अमेरिकी राजनीतिक कार्यकर्ता के साथ निजी संबंध है।मारिया बुटीना मूल रूप से साइबेरिया की निवासी हैं और उन्होंने अमेरिकन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए स्टूडेंट वीजा पर है। 

अमेरिका में 30 साल की एक लड़की मारिया बुटिना इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। महिला पर फेडरल कॉन्‍सपिरेसी के आरोप हैं और मामला अदालत में है। अमेरिकी सरकार को शक मारिया बुटिना जासूस है। वह 2015 से एफबीआई के निगरानी में थी। सरकारी वकीलों का कहना था कि मारिया अमेरिका में रहते हुए रूसी जासूसी का काम करती है। 

खबरों के मुताबिक, आरोपी रूसी एजेंट मारिया बुटिना, जो राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन (एनआरए) में घुसपैठ करने की भी आरोपी है। सोमवार को मारिया को कोर्ट में पेश किया गया था। केस के वकील का कहना है कि अमेरिकी अभियोजकों के बीच सौदा करने के बाद इस हफ्ते मारिया को सजा दी जा सकती है। मारिया पर आरोप यह भी है कि वह एक छोटा सा ग्रुप भी चलाती है,जिसका नाम राइट टू बियर आर्म्स है। मारिया ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है और वह सरकार को हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। 

सीएनएन के मुताबिक सोमवार को बताया कि बुटीना ने इस मामले से परिचित एक स्रोत का हवाला देते हुए अमेरिकी सरकार के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हो गई है। वाशिंगटन में अमेरिकी जिला न्यायाधीश तान्या चुटकन ने 12 दिसंबर के लिए सुनवाई निर्धारित की।

अमेरिकी सरकार ने मारिया पर एक रूसी अधिकारी और दो अमेरिकी नागरिकों के साथ काम करने का आरोप लगाया है, जो शक्तिशाली एनआरए लॉबी समूह में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं, जो डोनाल्ड ट्रम्प समेत रिपब्लिकन राजनेताओं के करीबी संबंध रखते हैं और मास्को की ओर वाशिंगटन की नीति को प्रभावित कर सकते हैं। मारिया बुटीना मूल रूप से साइबेरिया से हैं और उन्होंने अमेरिकन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए स्टूडेंट वीजा पर है। 

सरकार की ओर से कहा गया कि मारिया के एक अमेरिकी राजनीतिक कार्यकर्ता के साथ निजी संबंध है और उसने एक व्‍यक्ति को एक विशेष संस्‍थान में नौकरी के लिए शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्‍ताव दिया था। हालांकि कोर्ट के सरकारी दस्तावेजों में इन लोगों के नाम नहीं लिखे हुए हैं। 

बता दें कि मारिया ने इन आरोपों से इनकार कर दिया है और खुद को बेकसूर बताया है। अमेरिकी मजिस्‍ट्रेट कोर्ट ने उसे जेल में रखने का आदेश दिया क्‍योंकि उसके भागने का खतरा है। मारिया के वकील ने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि मारिया रूसी एजेंसी बिल्कुल भी नहीं है वह सिर्फ एक छात्रा है। मारिया अमेरिका में अपने अच्छे भविष्य बनाने के लिए आई थी। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा