लाइव न्यूज़ :

ब्रसेल्स में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग करते हुए निकाला गया मार्च

By भाषा | Updated: October 10, 2021 19:55 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 10 अक्टूबर (एपी) ब्रसेल्स में रविवार को हजारों युवा और बुजुर्ग लोगों ने इस महीने से ग्लासगो में शुरू हो रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में दुनिया के नेताओं से जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग करते हुए मार्च किया।

करीब 80 संगठनों ने इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। यूरोपीय संघ की राजधानी में कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत के बाद से यह सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक है। महामारी की वजह से जलवायु परिवर्तन को लेकर यहां होने वाला साप्ताहिक मार्च बंद हो गया था।

साइकिल चलाने वाले, बच्चों के साथ आए परिवारों और बुजुर्ग शहर की सड़कों पर जमा हुए और अंग्रेजी, फ्रेंच और डच में लिखे बैनरों को लहराते हुए और नारे लगाते हुए जलवायु न्याय की मांग की।

पर्यावरणविदों को इस बात की चिंता है कि 31 अक्टूबर से ग्लासगो में शुरु होने वाले सीओपी26 सम्मेलन में संबंधित पक्ष कुछ ऐसी नीतियां बना सकते हैं जिनमें कार्बन उत्सर्जन कम करने या पृथ्वी की गर्मी को कम करने के पर्याप्त प्रावधान नहीं हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल