लाइव न्यूज़ :

ब्रसेल्स में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग करते हुए निकाला गया मार्च

By भाषा | Updated: October 10, 2021 22:45 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 10 अक्टूबर (एपी) ब्रसेल्स में रविवार को हजारों युवा और बुजुर्ग लोगों ने इस महीने से ग्लासगो में शुरू हो रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले दुनिया के नेताओं से जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग करते हुए मार्च किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विलुप्तप्राय मछलियों और बाघों के रूप वाले परिधान पहन रखे थे।

हजारों लोगों और करीब 80 संगठनों ने इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। यूरोपीय संघ की राजधानी में कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत के बाद से यह सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक है। महामारी की वजह से जलवायु परिवर्तन को लेकर यहां होने वाला साप्ताहिक मार्च बंद हो गया था।

साइकिल चलाने वाले, बच्चों के साथ आए परिवारों और बुजुर्ग शहर की सड़कों पर जमा हुए और अंग्रेजी, फ्रेंच और डच में लिखे बैनरों को लहराते हुए और नारे लगाते हुए जलवायु न्याय की मांग की। एक प्रदर्शनकारी ने अपने सिर पर ध्रुवीय भालू का मास्क पहन रखा और अन्य कई ने मानव जनित जलवायु परिवर्तन से खतरे में पड़े पशुओं सरीखे दिखने वाले परिधान पहन रखे थे।

प्रदर्शनकारी सेवियर डि वानेमेकर ने कहा, ‘‘इन गर्मियों में इतनी भयावह स्थिति देखने के बाद अब यह देखना वाकई महत्वपूर्ण है कि हम आगे बढ़ रहे हैं। सभी जानते हैं कि समस्या क्या है।’’

पर्यावरणविदों को इस बात की चिंता है कि 31 अक्टूबर से ग्लासगो में शुरु होने वाले सीओपी26 सम्मेलन में संबंधित पक्ष कुछ ऐसी नीतियां बना सकते हैं, जिनमें कार्बन उत्सर्जन कम करने या पृथ्वी की गर्मी को कम करने के पर्याप्त प्रावधान नहीं हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना