लाइव न्यूज़ :

मैपिंग ऐप के डेटा ने खोला राज, बताया चीन में कैसे फैला Coronavirus

By भाषा | Updated: February 9, 2020 17:23 IST

हुबेई प्रांत के बाहर वुहान से 10 जनवरी से 24 जनवरी के बीच लोग सबसे ज्यादा चोंगकिंग, बीजिंग और शंघाई गए।

Open in App
ठळक मुद्दे शहर को पूरी तरह अलग-थलग करने के कुछ दिनों बाद शहर के मेयर ने संवाददाताओं को बताया था कि 50 लाख लोग पहले ही शहर से बाहर जा चुके हैं।

वुहान में रहस्यमयी नये वायरस की शुरुआती खबरों के कुछ हफ्तों बाद, लाखों लोग मध्य चीन के शहर से बसों, ट्रेनों और विमानों में भर कर बाहर जाने लगे। देश में चीनी नववर्ष के मौके पर लोगों के पलायन की पहली लहर चल पड़ी थी। इनमें से कुछ अपने साथ इस नये वायरस को लेकर गए जिसने तब से अब तक 800 से अधिक लोगों की जान ले ली और 37,000 से अधिक लोगों को बीमार कर दिया है। अधिकारियों ने अंतत: 23 जनवरी को सीमाओं को बंद करना शुरू किया था।

लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शहर को पूरी तरह अलग-थलग करने के कुछ दिनों बाद शहर के मेयर ने संवाददाताओं को बताया था कि 50 लाख लोग पहले ही शहर से बाहर जा चुके हैं। लेकिन वे कहां गए? इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए एजेंसी ने चीन में प्रौद्योगिकी की दिग्गज कंपनी बाइदू के लोकेशन डेटा का इस्तेमाल कर घरेलू यात्रा के स्वरूप के विश्लेषण में पाया कि मध्य चीनी शहर के करीब 70 प्रतिशत यात्राएं हुबेई प्रांत के भीतर थी। बाइदू मैप ऐप है जो गूगल मैप्स से मिलता-जुलता है, जिसके प्रयोग पर चीन में रोक है।

अन्य 14 प्रतिशत यात्राएं पड़ोस के प्रांतों- हेनान, हुनान, अनहुई और जियांगशी में हुईं। करीब दो प्रतिशत लोग गुआंगदोंग प्रांत गए और बाकी चीन से बाहर गए। हुबेई प्रांत के बाहर वुहान से 10 जनवरी से 24 जनवरी के बीच लोग सबसे ज्यादा चोंगकिंग, बीजिंग और शंघाई गए। यात्रा का यह स्वरूप मौटे तौर पर वायरस के शुरुआती प्रसार का पता लगाने की कोशिश करता है। ज्यादातर पुष्ट मामले और मौतें चीन में हुबेई प्रांत के भीतर हुई। इसके बाद मध्य चीन में सबसे ज्यादा मामले सामने आए वहीं चोंगकिंग, शंघाई और बीजिंग में भी संक्रमण के मामले देखे गए। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनऐपइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना