लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले घटने पर कई प्रांतों ने खोले विद्यालय

By भाषा | Updated: June 7, 2021 16:01 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, सात जून पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट आने के बाद पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा समेत ज्यादातर प्रांतों ने सोमवार को अपने शैक्षणिक संस्थानों को खोल दिया।

कोविड-19 के खिलाफ जंग के लिए देश की मुख्य निगरानी संस्था ‘‘नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर’’ (एनसीओसी) ने प्रारंभ में उन सभी जिलों में शैक्षणिक संस्थानों को 24 मई से खोलने की इजाजत दी थी जहां संक्रमण दर पांच फीसदी से कम है। उसने देश के बाकी हिस्सों में शैक्षणिक संस्थान खोलने की समय सीमा सात जून तक बढ़ा दी थी।

एक सरकारी बयान में कहा गया है, ‘‘ सोमवार से पाकिस्तान में शैक्षणिक संस्थान पुन: खुल गये क्योंकि देश में हाल ही कम मामले सामने आये है।’’

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, पंजाब ने अपने सारे शैक्षणिक संस्थानों को खोल दिया है लेकिन सिंध एवं खैबर पख्तूनख्वा ने नौवीं और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए विद्यालय खोले हैं।

इस अखबार के मुताबिक, सिंध ने अपने प्राथमिक विद्यालय नहीं खोलने तथा इस महामारी की रफ्तार में कुछ और कमी आने का इंतजार करने का फैसला किया है।

सिंध के शिक्षा मंत्री सईद गनी ने कहा कि महामारी की स्थिति सुधरने पर इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड से 58 लोगों की जान चली गयी जिसके साथ ही अब तक देश में 21,323 लोगों ने इस महामारी के चलते अपनी जान गंवायी है। साथ ही देश में इस संक्रमण के 1490 नये मामले सामने आये और कुल मामले 933,630 हो गये। फिलहाल 47,376 मरीज उपचाररत हैं और 864,931 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल