लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कई प्रांतों ने ईद के दौरान पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: May 6, 2021 15:40 IST

Open in App

एस जुल्करनैन

लाहौर, छह मई पंजाब, सिंध, खैबर पख्तूनख्वा और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के प्रशासन ने पाकिस्तान में ईद-उल-फित्र के दौरान कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए आठ से 15 मई के बीच पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने बृहस्पतिवार को खबर दी है कि सरकारों की ओर से कोविड-19 के प्रसार को थामने के लिए कदम उठाने के बावजूद देश में संक्रमण के मामलों में उछाल देखा जा रहा है।

पंजाब की स्वास्थ्य मंत्री यासमीन राशिद ने कहा, “ आठ दिन के लॉकडाउन के दौरान दुकानें, शॉपिंग मॉल और बाजार बंद रहेंगे।”

उन्होंने कहा कि ईद के दौरान लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए पुलिस, रेंजर्स और सैन्य कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

राशिद ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान, दवाई, कोरोना वायरस टीकाकरण केंद्र, पेट्रोल पंप, किराने की छोटी दुकानें, डेयरी, सब्जी, फलों और गोश्त की दुकानें खुली रहेंगी।

खैबर पख्तूनख्वा, सिंध और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के प्रशासनों ने भी इसी तरह के नोटिस जारी किए हैं।

योजना मंत्री और एनसीओसी के प्रमुख असद उमर ने कहा था कि विस्तारित टीकाकरण अभियान के साथ सख्त एहतियाती उपायों का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

खबर कहती है कि महामारी की तीसरी लहर मार्च में आई थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में अबतक 18,537 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है जबकि संक्रमण के 845,833 मामले आ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब