लाइव न्यूज़ :

हांगकांग में कई लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता गिरफ्तार : मीडिया

By भाषा | Updated: January 6, 2021 10:48 IST

Open in App

हांगकांग, छह जनवरी (एपी) हांगकांग में पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत बुधवार को करीब 50 लोकतंत्र समर्थकों को गिरफ्तार किया। स्थानीय मीडिया में आई खबरों के अनुसार इन सभी को पिछले साल हुए अनाधिकारिक प्राथमिक चुनाव में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

देश की विधायिका पर नियंत्रण की संभावनाओं को बढ़ाने के इरादे से यह अनाधिकारिक चुनाव हुआ था।

स्थानीय अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ और समाचार वेबसाइट ‘नाउ न्यूज’ की खबरों के अनुसार गिरफ्तार लोगों में पूर्व सांसद एवं लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता शामिल हैं। समूह को शहर के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

हांगकांग की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक पार्टी ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया कि उसके सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वु ची-वाई समेत पूर्व सांसद हेलेना वोंग, लाम च्यूक-तिंग और जेम्स टो शामिल हैं।

पिछले साल जुलाई में लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं और सांसदों ने अनाधिकारिक प्राथमिक चुनाव का आयोजन किया था ताकि यह निर्णय किया जा सके कि स्थगित विधायिका के चुनाव में किस उम्मीदवार को उतारा जाए जिससे कि आगामी चुनाव में अधिक से अधिक सीटें जीतने की उनकी संभावना प्रबल हो।

ये लोकतंत्र समर्थक मौजूदा सरकार को चीन समर्थक बताते हैं और उनका कहना है कि अधिक से अधिक सीटें जीतने से सरकार के खिलाफ वोट हासिल करने की उनकी संभावना बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!