लाइव न्यूज़ :

भूकंप के बाद भूस्खलन की वजह से कई लोग घायल

By भाषा | Updated: February 14, 2021 16:30 IST

Open in App

तोक्यो, 14 फरवरी (एपी) जापान के उत्तर-पूर्वी भाग में भूकंप के तेज झटकों की वजह से राजमार्ग पर भूस्खलन के बाद यहां के घरों एवं दुकानों में मलबे भर गए थे, जिसे अब साफ कर लिया गया है । भूकंप की घटना से कुछ इमारतों और बुलेट ट्रेन लाइन के हिस्सों को नुकसान पहुंचा और हजारों लोगों के घरों में बिजली की आपूर्ति ठप पड़ गई।

शनिवार देर रात जापान में 7.3 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटके फुकुशिमा, मियागी प्रांत के इलाकों में महसूस किए गए। इससे 10 साल पहले भी यहां जोरदार भूकंप आने के बाद सुनामी की वजह से परमाणु संयंत्र को बेहद नुकसान पहुंचा था।

मुख्य कैबिनेट सचिव कत्सूनोबा कातो ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 120 से ज्यादा लोगों को आंशिक चोटें आई हैं और इनमें से ज्यादातर टूटे शीशे की चपेट में आने और सामानों के गिरने की वजह से घायल हुए हैं। वहीं तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि हुई है। अभी तक किसी भी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं है।

भूकंप का केंद्र समुद्र से 55 किलोमीटर की गहराई में था। रविवार तड़के बिजली आपूर्ति बहाल हो गई लेकिन बुलेट ट्रेन सेवा अब भी निलंबित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल