लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब के कब्रिस्तान में हुए विस्फोट में कई लोग घायल : फ्रांस

By भाषा | Updated: November 11, 2020 18:49 IST

Open in App

पेरिस, 11 नवंबर (एपी) फ्रांस के अधिकारियों ने कहा कि बुधवार को सऊदी अरब के शहर जेद्दाह के एक कब्रिस्तान में, प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुए विस्फोट में कई लोग घायल हो गए।

फ्रांस के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि गैर-मुस्लिम कब्रिस्तान में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में कई देशों के प्रतिनिधि मौजूद थे। हालांकि, घायलों की पहचान का खुलासा नहीं हो सका है।

प्रथम विश्व युद्ध आज ही के दिन समाप्त हुआ था और बुधवार को इसकी समाप्ति के 102 वर्ष पूरे होने के चलते यूरोप के कई देशों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जेद्दाह शहर में स्थित फ्रांस के दूतावास पर तैनात एक गार्ड पर 29 अक्टूबर को चाकू से किए गए हमले के बाद यह घटना सामने आई है। फ्रांस में एक शिक्षक द्वारा कक्षा में पैंगबर का कार्टून दिखाए जाने के बाद एक छात्र ने उनकी हत्या कर दी गई थी जिसके बाद से मुस्लिम देशों में फ्रांस के खिलाफ विरोध हो रहा है। ऐसे में जारी तनाव के बीच फ्रांस ने सऊदी अरब में मौजूद अपने नागरिकों से ''बेहद सतर्क'' रहने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें