लाइव न्यूज़ :

कैलिफोर्निया की सबसे बड़ी जंगल की आग में कई घर खाक

By भाषा | Updated: July 25, 2021 15:01 IST

Open in App

ब्लाय (अमेरिका), 25 जुलाई (एपी) उत्तरी कैलिफोर्निया में बीहड़ इलाकों से गुजरती आग की लपटों ने शनिवार को कई घरों को नष्ट कर दिया। यहां जंगल में लगी राज्य की सबसे बड़ी आग तेज हो गई है और कई अन्य धधकती आग अमेरिका के पश्चिमी हिस्से को अपना शिकार बना रही हैं।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 14 जुलाई से शुरू हुई ‘डिक्सी’ आग पहले ही दर्जनों घरों और अन्य ढांचों को जलाकर खाक कर चुकी थी जब यह छोटे से नगर ‘इंडियन फॉल्स’ से होकर गुजरी थी। उन्होंने बताया कि यह ऐसे दूरस्थ इलाके में धधक रही थी जहां पहुंचना बहुत कठिन था और इसके पूर्व की तरफ बढ़ने के साथ ही दमकलकर्मियों के वहां पहुंचने के प्रयास में बाधा आने लगी।

इस आग में प्लमास और ब्यूट काउंटी में 1,81,000 एकड़ से अधिक जमीन जल चुकी है और लेक अल्मानो के पश्चिमी तट पर स्थित कई अन्य छोटे कस्बों को खाली कराने के आदेश देने पड़े हैं। शनिवार रात तक इस आग पर 20 प्रतिशत तक काबू पा लिया गया था।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि इस बीच, देश की सबसे बड़ी जंगल की आग, दक्षिण ओरेगन की ‘बूटलेग’ आग के लगभग आधे हिस्से पर शनिवार को काबू पा लिया गया था जहां 2,200 से ज्यादा दमकल कर्मी धूप और तेज हवाओं के बीच इसे बुझाने का काम करते रहे। अधिकारियों ने बताया कि भीषण आग का फैलना थोड़ा सा धीमा हुआ है लेकिन इससे पूर्वी तरफ घिरे हजारों मकानों पर अब भी खतरा मंडरा रहा है।

आग की प्रकृति के विश्लेषक जिम हैंसन ने ओरेगन वन विभाग से जारी समाचार विज्ञप्ति में कहा, “यह आग बड़ी-बड़ी मशीनों की मदद से भी रुकने का नाम नहीं ले रही है।”

उन्होंने कहा, “बेहद शुष्क मौसम एवं ईंधन के कारण, दमकल कर्मियों को लगातार अपनी नियंत्रण रेखाओं का पुनर्मूल्यांकन करना पड़ रहा है और आकस्मिक विकल्पों की तलाश करनी पड़ रही है।”

कैलिफोर्निया में, गवर्नर गेविन न्यूसम ने जंगल की इन आगों के कारण चार उत्तरी काउंटी के लिए आपातकालीन स्थिति घोषित कर दी है।

वहीं, दक्षिणपश्चिम मोंटाना में अल्डर क्रीक आग ने करीब 6,800 एकड़ इलाके को जलाकर खाक कर दिया है और शनिवार रात तक इस पर 10 प्रतिशत काबू ही पाया जा सका था। यह करीब 240 घरों के लिए खतरा बनी हुई है।

इसके अलावा लेक ताहोए के दक्षिण में “टैमरेक” आग भी बुझी नहीं है और कैलिफोर्निया-नेवादा सीमा के दोनों तरफ के इलाकों पर इसकी जद में आने का खतरा मंडरा रहा है।

देश भर में 85 से अधिक जंगल की बड़ी आग धधक रही हैं जिनमें से अधिकांश पश्चिमी राज्यों में हैं और ये अबतक कुल 14 लाख एकड़ इलाके को जला चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब