इराक के उत्तर में आतंकवादी हमले में कई लोगों के मारे जाने की आशंका : इराकी सेना

By भाषा | Updated: July 31, 2021 08:25 IST2021-07-31T08:25:39+5:302021-07-31T08:25:39+5:30

Many feared killed in terrorist attack in Iraq's north: Iraqi army | इराक के उत्तर में आतंकवादी हमले में कई लोगों के मारे जाने की आशंका : इराकी सेना

इराक के उत्तर में आतंकवादी हमले में कई लोगों के मारे जाने की आशंका : इराकी सेना

बगदाद, 31 जुलाई (एपी) उत्तरी इराक में शवयात्रा ले जा रहे लोगों पर हमले में कई के मारे जाने की आशंका है। इराक की सेना ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

सेना ने बताया कि सलाहाद्दीन प्रांत में हुए ‘‘आतंकवादी’’ हमले में कई लोग हताहत हुए हैं। हालांकि सेना ने इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी। एक इराकी सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि आठ लोगों की मौत हुई है जिनमें पुलिसकर्मी और आम नागरिक शामिल हैं। हथियारबंद आतंकवादियों ने भीड़ पर गोली चलायी थी।

अधिकारी ने बताया कि हमला इस्लामिक स्टेट समूह ने किया। मृतक संख्या की तत्काल पुष्टि नहीं की गई है। सेना ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद वह विस्तृत जानकारी देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Many feared killed in terrorist attack in Iraq's north: Iraqi army

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे