लाइव न्यूज़ :

जॉर्डन के शासक के समर्थन में आये कई देश

By भाषा | Updated: April 4, 2021 21:18 IST

Open in App

यरूशलम, चार अप्रैल (एपी) जॉर्डन के शासक अब्दुल्ला द्वितीय की उनके सौतेले भाई हमजा द्वारा अप्रत्याशित रूप से सार्वजनिक तौर पर आलोचना किये जाने के बाद अब्दुल्ला का कई देशों ने समर्थन किया है।

उल्लेखनीय है कि हमजा ने देश चलाने के तौर तरीके को लेकर अब्दुल्ला की आलोचना की और उनपर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं देने का आरोप लगाया है।

अब्दुल्ला द्वारा हमजा को नजरबंद किये जाने के बाद भी उनके (अब्दुल्ला के) प्रति यह समर्थन जॉर्डन के रणनीतिक महत्व को रेखाांकित करता है।

पश्चिम एशिया में अमेरिका के प्रमुख सहयोगी जॉर्डन में सत्तारूढ़ राजशाही के भीतर कलह का यह दुर्लभ मामला है।

प्रिंस हमजा ने एक वीडियो में कहा कि शनिवार को देश के सैन्य प्रमुख शनिवार तड़के उनके पास आए और उन्हें बताया कि उन्हें बाहर जाने, लोगों से बातचीत करने या उनसे मुलाकात करने की इजाजत नहीं है।

उन्होंने बताया कि उनका फोन तथा इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि वह उपग्रह इंटरनेट से बात कर रहे हैं और उन्हें बंद किया जा रहा है।

हमजा पूर्व क्राउन प्रिंस हैं, जिनसे अब्दुल्ला ने अपने पिता के निधन के बाद शासक बनने के पांच साल उपरांत यह उपाधि छीन ली थी।

इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, ‘‘अब्दुल्ला अमेरिका के अहम साझेदार हैं और उन्हें हमारा पूरा समर्थन है। ’’

अमेरिका जॉडन को अपना अहम सहयेागी मानता है और वह उसे सैन्य उपकरण एवं सहायता प्रदान करता है।

अमेरिका समर्थक खाड़ी के अरब देशों ने भी अब्दुल्ला के समर्थन में बयान जारी किये।

सऊदी प्रेस एजेंसी ने कहा कि देश का राज परिवार अब्दुल्ला के सुरक्षा के प्रयासों का समर्थन करता है। बहरीन, कुवैत, कतर और संयुक्त अरब अमीरात ने अब्दुल्ला के समर्थन में बयान जारी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला