लाइव न्यूज़ :

विमान गिराने की जिम्मेदारी लेने के बाद कई देशों ने ईरान को घेरा, यूक्रेन ने की मुआवजे की मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2020 14:08 IST

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने यूक्रेन के एक विमान को ईरान द्वारा गैरइरादतन निशाना बनाने के मामले में जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन के राष्ट्रपति ने मुआवजे की भी मांग की है। तेहरान ने यह स्वीकार किया है कि उन्होंने गलती से यूक्रेन के विमान को निशाना बनाया।

यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान तेहरान से उड़ान भरने के कुछ समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। ईरान ने इस हादसे की जिम्मेदारी ली है। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने सेना के हवाले से कहा है कि उनके देश ने मानवीय चूक के चलते यूक्रेन के विमान को ‘गैरइरादतन’ मार गिराया था।  इससे पहले ईरान ने कई दिनों तक विमान को गिराने की बात से इनकार किया, लेकिन अमेरिकी और कनाडा ने कहा था कि उन्हें विश्वास है कि ईरान ने ही विमान को मार गिराया है।

ईरान के गलती स्वीकारने के बाद कई देशों ने ईरान को घेरना शुरू कर दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को मांग की है कि वह यूक्रेन के विमान को मार गिराने के पीछे दोषी लोगों को सजा दें। राष्ट्रपति ने मुआवजे की भी मांग की है। तेहरान ने यह स्वीकार किया है कि उन्होंने गलती से यूक्रेन के विमान को निशाना बनाया। इस घटना में विमान में सवार सभी 176 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने फेसबुक पोस्ट में ‘मुआवजे की मांग’ के साथ ही कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान दोषियों को न्याय के दायरे में लाएगा।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने यूक्रेन के एक विमान को ईरान द्वारा गैरइरादतन निशाना बनाने के मामले में जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। इस घटना में 176 लोगों की मौत हो गई थी। उन्होने इस मामले में उन परिवारों के लिए ‘पारदर्शिता’ और ‘न्याय’ की मांग की है कि जिन्होंने अपने प्यारों को खोया है और उनमें से कई लोगों के पास कनाडा की दोहरी नागरिकता थी। ट्रूडो ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘यह एक राष्ट्रीय दुख है और कनाडा के सभी लोग शोक मना रहे हैं।’’

एजेंसी इनपुट्स लेकर

टॅग्स :ईरानइराक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा