लाइव न्यूज़ :

फिलीपीन के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगे बॉक्सिंग से राजनीति में आए मैनी पाकियो

By भाषा | Updated: September 19, 2021 18:39 IST

Open in App

मनीला, 19 सितंबर (एपी) फिलीपीन के बॉक्सिंग खिलाड़ी और सीनेटर मैनी पाकियो ने कहा है कि वह 2022 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगे। पाकियो को उनकी पार्टी पीडीपी-लबान की ओर से उम्मीदवार घोषित किया गया था जिसे उन्होंने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में स्वीकार किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह फिलीपीन के लोगों की ईमानदारी से सेवा करेंगे। पाकियो (42) ने कहा कि फिलीपीन की जनता सरकार के बदलने का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक योद्धा हूँ और हमेशा रिंग के बाहर तथा भीतर लड़ता रहूँगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे देश के के लोग लंबे समय से सत्ता परिवर्तन का इंतजार कर रहे हैं और उनके लिए मैं तहेदिल से और विनम्रतापूर्वक उनके समर्थन की उम्मीद करता हूं।’’ पाकियो पीडीपी-लबान पार्टी के उस गुट के अध्यक्ष हैं जिसका नेतृत्व उनके अलावा सीनेटर अकिलीनो ‘‘कोको’’ पिमेंटल तृतीय कर रहे हैं।

पार्टी के एक अन्य गुट ने इस महीने राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतरेटे को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया और उनके पूर्व सहयोगी सीनेटर बोंग गो को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी नामित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब