लाइव न्यूज़ :

कोविड टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मांडविया ने गुजरात के गांव का दौरा किया

By भाषा | Updated: November 4, 2021 18:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को गुजरात के पालिताना का दौरा किया जो उनका गृहनगर है। इस दौरान वे सरकार की ‘हर घर दस्तक’ पहल के तहत शेत्रुंजी गांव में घर-घर गए और लोगों से कोविड-19 रोधी टीका लगवाने की अपील की।

उन्होंने लोगों से इस पहल का समर्थन करने और अभियान को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। केंद्र सरकार ने लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘हर घर दस्तक’ अभियान की शुरुआत की है। लगभग 48 जिलों की पहचान की गई है जहां 50 प्रतिशत से भी कम लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई है।

मांडविया ने ट्वीट किया, “आज अपने गृह नगर पालिताना में हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान ‘हर घर दस्तक’ का अनुसरण करते हुए शेत्रुंजी गांव के लोगों के घर जाकर मैंने वैक्सीन के लिए दस्तक देकर अपनी दिवाली मनाई। आप भी दस्तक दें और इस अभियान को आगे बढ़ाएं।”

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ‘हर घर दस्तक’ अभियान के तहत, मांडविया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, टीकाकरण करने वालों और आशा कर्मियों ने घर-घर जाकर टीकाकरण के महत्व को समझाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा