लाइव न्यूज़ :

नेपाल में मंत्रिमंडल फेरबदल के खिलाफ समादेश याचिका

By भाषा | Updated: June 7, 2021 17:16 IST

Open in App

काठमांडू, सात जून नेपाल के उच्चतम न्यायालय में एक समादेश याचिका दायर कर प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली द्वारा किये गए मंत्रिमंडल फेरबदल को रद्द किये जाने की मांग की गई है और इसके लिए दलील दी गई है कि बतौर कार्यवाहक प्रधानमंत्री, उनके पास फेरबदल या नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की कार्यकारी शक्तियां नहीं हैं।

द हिमालयन टाइम्स की खबर के मुताबिक, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश त्रिपाठी द्वारा दायर याचिका में शीर्ष अदालत से अनुरोध किया गया है कि वह कार्यवाहक प्रधानमंत्री के नए मंत्रियों को शामिल करने के आदेश को रद्द करे क्योंकि यह संविधान की भावना के विपरीत है।

याचिका में दलील दी गई है कि ओली फिलहाल एक कार्यवाहक प्रधानमंत्री हैं- क्योंकि प्रतिनिधि सभा अभी भंग है- और ऐसे में उनके पास मंत्रिमंडल में फेरबदल या नए मंत्रियों को शामिल करने की कार्यकारी शक्तियां नहीं हैं। समादेश याचिका में चार जून के मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल के आदेश को रद्द करने और ऐसा कोई भी फैसला लेने से प्रधानमंत्री को रोकने की मांग की गई है जिससे देश की अर्थव्यवस्था पर बोझ पड़े।

संकट में घिरे प्रधानमंत्री ओली (69) ने चार जून को मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल कर मधेसी जनता समाजवादी पार्टी से हाथ मिला लिया। प्रतिनिधि सभा को भंग करने के अपने फैसले के कारण पार्टी के अंदर भी कड़े विरोध का सामना कर रहे ओली ने सिर्फ चार पुराने मंत्रियों – लीलानाथ श्रेष्ठ, बसंत कुमार नेमबांग, विष्णु पौडेल और कृष्ण गोपाल श्रेष्ठ- को ही बरकरार रखा है।

उन्होंने अपने उप प्रधानमंत्री ईश्वर पोखरेल और विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली समेत कुछ प्रमुख मंत्रियों को भी फेरबदल में मंत्रिमंडल से हटा दिया।

विपक्ष और विशेषज्ञों ने मंत्रिमंडल में फेरबदल के इस कदम की निंदा करते हुए कहा था कि जब संसद पहले ही भंग है और 12 तथा 19 नवंबर को चुनावों की तारीख की घोषणा हो चुकी है , उस स्थिति में ऐसा करना संवैधानिक नियमों के खिलाफ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें