लाइव न्यूज़ :

मानचिन ने बाइडन के एजेंडा में अड़ंगा लगाया, दो लाख करोड़ डॉलर वाले विधेयक का समर्थन करने से इनकार

By भाषा | Updated: December 20, 2021 16:20 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 दिसंबर (एपी) डेमोक्रेटिक सीनेटर जो मानचिन द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की दो लाख करोड़ डॉलर की घरेलू पहल में अड़ंगा लगाने से उनकी पार्टी मुश्किल में घिर गयी है और व्हाइट हाउस नाराज हो गया है।

अब मानचिन के नाराज सहकर्मी बाइडन प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता समझी जा रही इस योजना को बचाने की जुगत में लग गये हैं।

‘फोक्स न्यूज संडे’ पर पश्चिम वर्जीनिया के सीनेटर मानचिन की घोषणा से इस विधेयक तथा संबंधित अन्य अहम विधेयकों को पारित करने में बाइडन प्रशासन को मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सीनेट में सत्तापक्ष एवं विपक्ष के आधे-आधे सदस्य हैं और इन विधेयकों के पारित होने के लिए उनके वोट की जरूरत होगी।

रिपब्लिकन सांसद अब मानचिन के बहाने बाइडन के सामाजिक सेवाएं एवं जलवायु परिवर्तन पैकेज को रोकने में जुट गये हैं। हालांकि प्रगतिशील डेमोक्रेट सदस्यों ने मानचिन पर सौदेबाजी करने का आरोप लगाया है।

डेमोक्रेट सदस्यों के बीच पांच महीने तक चली बातचीत के बाद मानचिन ने रविवार का कहा , ‘‘मैं इस कानून के लिए वोट नहीं कर सकता ।’’

मानचिन ने कहा कि वह महंगाई, बढ़ते संघीय कर्ज और कोविड-19 के नये स्वरूप ओमीक्रोन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल