लाइव न्यूज़ :

मैनचेस्टर सिटी के खिलाड़ी जोआओ कैंसिलो पर चार लोगों ने किया हमला

By भाषा | Updated: December 31, 2021 10:20 IST

Open in App

मैनचेस्टर (इंग्लैंड), 31 दिसंबर (एपी) मैनचेस्टर सिटी के खिलाड़ी जोआओ कैंसिलो ने अपने चेहरे पर लगी चोटों के निशान की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को चार लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

पुर्तगाल के खिलाड़ी ने हालांकि इंस्टाग्राम पोस्ट में यह नहीं बताया कि उन पर यह हमला कहां हुआ।

उन्होंने लिखा, ‘‘दुर्भाग्यवश आज मुझ पर चार कायरों ने हमला कर दिया, जिन्होंने मुझे चोट पहुंचाई और मेरे परिवार को भी चोट पहुंचाने की कोशिश की। जब आप प्रतिरोध करते हैं तो यही होता है। वे मेरे सारे आभूषण लेकर और मेरे चेहरे पर चोट पहुंचाकर भाग गए।''

तस्वीर में उनकी दाहिनी आंख के ऊपर गहरा जख्म दिख रहा है। उन्होंने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी चीज उनका परिवार है और सौभाग्यवश वे सभी सुरक्षित हैं। मैनचेस्टर सिटी ने इस मामले पर टिप्पणी के अनुरोध पर कोई जवाब नहीं दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा