लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र में काम करने वाला शख्स यौन दुर्व्यवहार में दोषी करार, नौकरी से बर्खास्त

By भाषा | Updated: September 19, 2018 14:22 IST

यूएन वूमन ने पिछले सप्ताह कहा था कि यूएनडीपी के ऑफिस ऑफ ऑडिट एडं इंवेस्टिगेशन ने यूएन वूमन स्टाफ सदस्य के यौन दुर्व्यवहार आरोपों की जांच पूरी कर ली है।

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 19 सितंबर: लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी में कार्यरत एक भारतीय नागरिक को यौन दुर्व्यवहार के एक मामले की जांच में दोषी पाए जाने के बाद बर्खास्त कर दिया गया है।

संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी नियमों के तहत यह सबसे सख्त अनुशासनात्मक कदम है।

यूएन वूमन ने पिछले सप्ताह कहा था कि यूएनडीपी के ऑफिस ऑफ ऑडिट एडं इंवेस्टिगेशन ने यूएन वूमन स्टाफ सदस्य के यौन दुर्व्यवहार आरोपों की जांच पूरी कर ली है।

यौन दुर्व्यवहार के आरोप भारतीय नागरिक रवि करकरा पर लगाए गए हैं, जो यूएन वूमन में रणनीतिक साझेदारी एवं एडवोकेसी के लिए सहायक महासचिव और उप कार्यकारी निदेशक के वरिष्ठ सलाहकर रह चुके हैं। हालांकि, जांच के दौरान स्टाफ सदस्य के नाम का खुलासा नहीं किया गया था।

यहां मंगलवार को जारी एक बयान में यूएन वूमन की कार्यकारी निदेशक फूमजिले मलांबो-नगकूका ने कहा कि यूएन वूमन स्टाफ सदस्य की संलिप्तता वाले एक मामले की जांच और अनुशासनात्मक प्रक्रियाएं पूरी होने पर यह निष्कर्ष निकला है कि यौन दुर्व्यवहार हुआ था।

उन्होंने कहा, ‘‘परिणाम स्वरूप मैंने स्टाफ के सदस्य को बर्खास्त कर दिया है। यह संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी नियमों के तहत सबसे सख्त अनुशासनात्मक कदम है। अब उस पर संयुक्त राष्ट्र तंत्र के तहत काम करने पर रोक रहेगी।’’

हालांकि, बयान में करकरा का नाम नहीं लिया गया लेकिन मामले की जांच की जानकारी रखने वाले पांच सूत्रों ने ‘न्यूजवीक’ को बताया कि कम से कम आठ लोगों ने उसके खिलाफ यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे।

कार्यकारी निदेशक ने यौन शोषण मामले के पीड़ितों से संपर्क करने के लिए के लिए इस वर्ष की शुरूआत में पूर्णा सेन को कार्यकारी समन्वयक नियुक्त किया था।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा