लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड में मस्जिद पर गोलीबारी करनेवाला व्यक्ति अपील करने पर कर रहा विचार: वकील

By भाषा | Updated: November 8, 2021 10:22 IST

Open in App

वेलिंगटन, आठ नवंबर (एपी) न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में नमाज अदा करने आए 51 लोगों की हत्या का दोषी करार दिया जा चुका व्यक्ति खुद को दोषी ठहराए जाने और जेल की सजा के खिलाफ अपील करने पर विचार कर रहा है। उसके वकील ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वकील टॉनी एलिस ने मुख्य न्यायिक अधिकारी के पास भेजे एक ज्ञापन में कहा कि ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति ब्रेंटन टारेंट के साथ जेल में अमानवीय और खराब व्यवहार हो रहा था, जिसकी वजह से उसने दबाव में आकर अपराध स्वीकार कर लिया।

श्वेत वर्चस्ववादी टारेंट ने फेसबुक पर 2019 के हमलों की लाइव स्ट्रीमिंग (सीधा प्रसारण) की थी। न्यूजीलैंड के आधुनिक इतिहास में यह सबसे भीषण हमला था। इस हमले के बाद नीतिनिर्माताओं को खतरनाक अर्धस्वचालित हथियारों के प्रकारों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कदम उठाना पड़ा।

पिछले साल मुकदमा शुरू होने से पहले टारेंट ने सभी आरोप स्वीकार कर लिए थे, जिसमें हत्या के 51 मामले, हत्या के प्रयास के 40 मामले और आतंकवाद का एक आरोप शामिल था। उसे बिना पैरोल की संभावना के आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, जो कि न्यूजीलैंड में सबसे कठोर सजा है।

वकील का ज्ञापन सोमवार को तत्काल सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध नहीं हो पाया। एलिस ने कहा कि टारेंट ने उसे इस बारे में सिर्फ दो स्थानीय मीडिया संगठनों आरएनजेड और स्टफ से बातचीत करने के लिए कहा है। न्यायिक अधिकारी (कोरोनर) के कार्यालय ने तत्काल इस ज्ञापन की प्रति जारी नहीं की है। हालांकि, उन्होंने ज्ञापन मिलने से इनकार भी नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें