व्यक्ति ने इंडियानापोलिस के दो अधिकारियों को चाकू मारा : पुलिस

By भाषा | Updated: December 1, 2021 20:06 IST2021-12-01T20:06:17+5:302021-12-01T20:06:17+5:30

Man stabbed two Indianapolis officers: Police | व्यक्ति ने इंडियानापोलिस के दो अधिकारियों को चाकू मारा : पुलिस

व्यक्ति ने इंडियानापोलिस के दो अधिकारियों को चाकू मारा : पुलिस

इंडियानापोलिस (अमेरिका), एक दिसंबर (एपी) कई चाकुओं से लैस एक व्यक्ति ने बुधवार तड़के इंडियानापोलिस के दो अधिकारियों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हालांकि इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उसे काबू में करने के लिए उस पर गोली चलाई, जिसमें वह घायल हो गया।

देर रात करीब एक बजे गड़बड़ी की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों पर यह हमला हुआ। आरोपी ने पुलिस से कहा था कि एक अन्य व्यक्ति उसे प्रताड़ित कर रहा है।

अधिकारियों ने आरोपी से कहा कि वे दूसरे व्यक्ति को खोज निकालेंगे, लेकिन जब वे वहां से हटे तब उसने पुलिस अधिकारियों पर हमला कर दिया।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि दोनों अधिकारियों ने आरोपी पर गोली चलायी, वह घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

अधिकारियों को भी अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। इनके अलावा अन्य कोई घायल नहीं हुआ है।

घटना से जुड़े किसी भी व्यक्ति की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Man stabbed two Indianapolis officers: Police

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे