लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड के सुपरमार्केट में व्यक्ति ने पांच लोगों को चाकू घोंपा, तीन की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: May 10, 2021 11:32 IST

Open in App

वेलिंगटन, 10 मई (एपी) न्यूजीलैंड के सुपरमार्केट में सोमवार को एक व्यक्ति ने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में पांच लोग घायल हुए हैं जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है । डुनिडन शहर के काउंटडाउन सुपरमार्केट में घटना के बाद उसे हिरातस में ले लिया गया। घायलों में सुपरमार्केट के दो कर्मचारी भी शामिल हैं।

घटना के वक्त सुपरमार्केट में मौजूद लोगों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उस वक्त लोग चीख-पुकार मचा रहे थे और बाहर की ओर भाग रहे थे। उन्होंने बताया कि कुछ हिम्मती दुकानदारों ने हमलावर को रोकने की कोशिश की और उसे काबू में किया।

प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने कहा कि हमले की मंशा का पता लगाया जा रहा है हालांकि इसे घरेलू आतंकवाद बताने के लिए पुलिस के पास कोई सबूत नहीं है।

आर्डर्न ने कहा, ‘‘इसमें कोई शक नहीं है कि ऐसे हमले गंभीर चिंता का विषय हैं और मैं उन लोगों की सराहना करना चाहती हूं जिन्होंने लोगों की सुरक्षा के लिए हिम्मत दिखाते हुए हमलावर को काबू में किया।’’

आर्डर्न ने कहा कि पांच लोगों को डुनेडिन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से तीन को आईसीयू में भर्ती किया गया है, चौथे व्यक्ति को सामान्य वार्ड में रखा गया है और पांचवे व्यक्ति को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

काउंटडाउन सुपरमार्केट ने एक बयान में कहा, ‘‘आज दोपहर डुनेडिन सेंट्रल स्टोर में हुई घटना से हम हैरान और चिंतित हैं। हमारी प्राथमिकता अभी हमारी टीम के घायल सदस्य और घटना के मद्देनजर अपनी विशाल टीम के सदस्यों की देखभाल करना है। हमें बेहद खेद है कि हमारी टीम के सदस्यों की मदद करने की कोशिश में कुछ ग्राहक भी घायल हो गये हैं।’’

पुलिस ने कहा कि वे सोमवार को घटना के बारे में और जानकारी साझा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात