लाइव न्यूज़ :

मैरीलैंड में चाकू से हमले की कोशिश करने पर व्यक्ति को पुलिस ने मारी गोली

By भाषा | Updated: November 29, 2021 11:15 IST

Open in App

मैरीलेंड (अमेरिका), 29 नवंबर (एपी) अमेरिका के मैरीलैंड में एक पुलिस अधिकारी ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला करने की कोशिश करने वाले व्यक्ति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना जिस घर में हुई, पुलिस को वहां से बाद में एक महिला का शव मिला। एन अरुंडेल काउंटी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता जैक्लीन डेविस ने रविवार शाम संवाददाताओं को बताया कि यह घटना ग्लेन बर्नी में हुई। पुलिस के पास एक महिला का फोन कॉल आया था कि उसे और एक नाबालिग को परिवार के एक पुरुष सदस्य ने चाकू का डर दिखाकर घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने घर में खून के धब्बे देखे हैं और वहां रहने वाली एक बुजुर्ग महिला उन्हें नहीं दिखी।

इसके बाद, पुलिस अधिकारी संबंधित घर में गए और उन्होंने आरोपी को कई बार चाकू नीचे गिराने को कहा, लेकिन इसका उस पर कोई असर नहीं हुआ और उसने अधिकारियों पर चाकू से हमला करने की कोशिश की।

डेविस ने बताया कि तभी अधिकारियों में से एक ने गोली चलाई। इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली और एक महिला का शव बरामद किया। ‘कैपिटल गैजेट’ की खबर के मुताबिक मैरीलैंड में इस पुलिस गोलीबारी मामले की स्वतंत्र जांच होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना