लाइव न्यूज़ :

व्हाइट हाउस के बाहर शख्स ने खुद को गोली मारी

By IANS | Updated: March 4, 2018 13:39 IST

घटना में हमलावर की मौत हो गई लेकिन किसी और को कोई चोट नहीं पहुंची है।

Open in App

व्हाइट हाउस के बाहर एक शख्स ने खुद अपने सिर में गोली मार दी। अमेरिका के खुफिया सेवा विभाग के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। सीएनएन के मुताबिक, प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार दोपहर को यह शख्स व्हाइट हाउस की चारदीवारी के पास पहुंचा, हैंडगन निकाली और कई राउंड गोलियां चलाई लेकिन कोई भी गोली व्हाइट हाउस को निशाना बनाकर नहीं चलाई गई।

कानून प्रवर्तन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि हमलावर ने खुद को गोली मारने से पहले अपने फोन पर गोली चलाई। इस संबंध में कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है लेकिन घटनास्थल पर एक किताब में कुछ लिखा मिला है। खुफिया विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में हमलावर की मौत हो गई लेकिन किसी और को कोई चोट नहीं पहुंची है।

हमलावर को एक ही गोली लगी और खुफिया सेवा विभाग के कर्मियों ने उस पर कोई भी गोली नहीं चलाई। सीएनएन के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में हैं।

व्हाइट हाउस के उपप्रेस सचिव होगान गिडले ने कहा, "हम इस घटना से वाकिफ हैं। राष्ट्रपति को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है।" खुफिया विभाग के प्रवक्ता ने सीएनएन को बताया कि वाशिंगटन का मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग मामले की जांच कर रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने पीड़ित की शिनाख्त कर ली है लेकिन अभी उसका नाम उजागर नहीं किया गया है।

टॅग्स :अमेरिकाआत्मघाती हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा