शिकागो में गाड़ी रोकने का कहना पर व्यक्ति ने गोलीबारी की, एक अधिकारी की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: August 9, 2021 10:07 IST2021-08-09T10:07:41+5:302021-08-09T10:07:41+5:30

Man opened fire when asked to stop car in Chicago, one officer killed, one injured | शिकागो में गाड़ी रोकने का कहना पर व्यक्ति ने गोलीबारी की, एक अधिकारी की मौत, एक घायल

शिकागो में गाड़ी रोकने का कहना पर व्यक्ति ने गोलीबारी की, एक अधिकारी की मौत, एक घायल

शिकागो (अमेरिका), नौ अगस्त (एपी) अमेरिका के शिकागो में गाड़ी रोकने के लिए कहने पर उसमें सवार एक व्यक्ति ने गोलियां चला दी, जिससे 29 वर्षीय महिला पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और एक अन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

शिकागो के पुलिस अधीक्षक डेविड ब्राउन ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अधिकारियों ने दक्षिण शिकागो में रात नौ बजे के बाद एक गाड़ी को रोका था, जिसमें दो पुरुष और एक महिला सवार थी। गाड़ी रोकते ही उसमें सवार एक पुरुष ने गोलियां चला दी। अधिकारियों ने भी उस व्यक्ति को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी करने वाले व्यक्ति की हालत के संबंध में कोई जानकारी अभी नहीं दी गई है। तीनों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन अब तक उनके खिलाफ कोई आरोप तय नहीं किए गए हैं। पुलिस ने तीनों की पहचान भी उजागर नहीं की है।

शिकागो पुलिस विभाग के फेसबुक पेज के अनुसार गोलीबारी में मारी गई अधिकारी की पहचान एला फ्रेंच के तौर पर हुई है। 2018 के बाद ड्यूटी पर पहली बार किसी पुलिस अधिकारी की गोलीबारी में मौत हुई है। वहीं, 33 साल बाद किसी महिला पुलिस अधिकारी की ड्यूटी पर मौत हुई है। घायल अधिकारी की हालत के बारे में पूछे जाने पर ब्राउन ने कहा, ‘‘उनकी हालत गंभीर है। हमें प्रार्थना करने की जरूरत है।’’

मेयर लोरी लाइटफुट ने एक संवाददाता सम्मेलन में शिकागोवासियों से पुलिस के खिलाफ कटुता समाप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘बस कीजिए। हमें इस समय यह निरंतर संघर्ष नहीं चाहिए। पुलिस हमारी दुश्मन नहीं है। हमें एक साथ आकर अपने दुश्मन का सामना करना चाहिए, जो कि बंदूकें और कुछ गिरोह हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Man opened fire when asked to stop car in Chicago, one officer killed, one injured

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे