लाइव न्यूज़ :

मोबाइल टावर पर चढ़ा पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने की मांग कर रहा शख्स, 'इमरान खान' को करनी पड़ी बात

By भाषा | Updated: December 22, 2018 19:26 IST

मजे की बात है कि टावर पर चढ़े व्यक्ति ने कलाकार से यह सोचकर करीब पांच मिनट बात की कि वह देश के प्रधानमंत्री से बात कर रहा है। व्यक्ति बाद में नीचे उतर आया। 

Open in App

एक पाकिस्तानी शख्स को प्रधानमंत्री बनने की इतनी धुन और सनक सवार हो गई कि वह मोबाइल टावर पर चढ़ कर मांग करने लगा कि उसे पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनाया जाए। 

एआरवाई न्यूज की खबर के अनुसार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद अब्बास के तौर पर हुई है। वह इस्लामाबाद के ब्लू एरिया स्थित एक टावर पर हाथ में पाकिस्तान का झंडा लेकर चढ़ गया। इसके बाद मौके पर पुलिस और राहत एजेंसियां पहुंच गईं।

पुलिस ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया लेकिन वह अड़ा रहा कि जब तक उसे प्रधानमंत्री बनाने का वादा नहीं किया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगा। कम से कम स्थानीय अधिकारी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से उसकी बात कराने की व्यवस्था करें।

व्यक्ति ने जब नीचे आने से इनकार कर दिया तो अधिकारियों ने मिमिक्री कलाकार शफाअत अली से उससे खान की आवाज में बात करने के लिए कहा। 

मजे की बात है कि टावर पर चढ़े व्यक्ति ने कलाकार से यह सोचकर करीब पांच मिनट बात की कि वह देश के प्रधानमंत्री से बात कर रहा है। व्यक्ति बाद में नीचे उतर आया। 

पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और उसे एरिया पुलिस थाने ले गई है। उक्त व्यक्ति के बारे में माना जा रहा है कि वह मानसिक रूप से अस्थिर है।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना