लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में झूठी शान की खातिर व्यक्ति ने पत्नी, दो बेटियों की हत्या की

By भाषा | Updated: October 17, 2021 21:10 IST

Open in App

पेशावर, 17 अक्टूबर (एपी) पाकिस्तान में 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने रविवार को चोरी के संदिग्ध मामले में अपनी पत्नी और दो बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी। यह देश में ‘झूठी शान की खातिर’ हत्या की यह नवीनतम घटना है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वाबी जिले में कालू खान थाना क्षेत्र में हुई।

जन बहादुर को अपनी पत्नी और बेटियों पर शक था कि उन्होंने मारदान चिकित्सा परिसर से एक नवजात शिशु को चुराया है। इस सिलसिले में एक प्राथमिकी भी दर्ज हुई।

बहादुर ने अपने रिश्तेदार तैयब जान के साथ मिलकर तीनों महिलाओं की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। उनके नाम एवं अन्य ब्यौरा अभी सार्वजनिक नहीं हुए हैं।

महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। हत्या के सिलसिले में पुलिस ने इलाके में आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की है।

देश के कबायली इलाकों में परिवार के अंदर इस तरह की हत्याएं सामान्य बात है। पाकिस्तान में प्रति वर्ष ‘झूठी शान की खातिर’ एक हजार से अधिक महिलाओं और करीब 600 से 800 पुरुषों की हत्या कर दी जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक