नॉर्थ कैरोलाइना के मॉल में गोलीबारी की घटना में घायल हुए व्यक्ति की हालत गंभीर :पुलिस
By भाषा | Updated: November 28, 2021 08:28 IST2021-11-28T08:28:23+5:302021-11-28T08:28:23+5:30

नॉर्थ कैरोलाइना के मॉल में गोलीबारी की घटना में घायल हुए व्यक्ति की हालत गंभीर :पुलिस
डरहम (अमेरिका), 28नवंबर (एपी) नॉर्थ कैरोलाइना की पुलिस ने कहा है कि ‘थैंक्सगिविंग’ दिवस के ठीक एक दिन बाद शॉपिंग मॉल में गोलीबारी की घटना में घायल हुए व्यक्ति की हालत गंभीर है।
डरहम पुलिस ने बताया कि ‘द स्ट्रीट्स’ में हुई इस घटना की जांच की जा रही है। इस घटना में दस वर्षीय एक बच्चा और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। हालांकि, दोनों खतरे से बाहर हैं।
स्थानीय समाचार के अनुसार मॉल शनिवार सुबह खोल दिया गया। पुलिस ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि दो गुटों के बीच झगड़े के कारण गोलियां चलीं। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के बाद लोग मॉल से बाहर निकलने के लिए भागने लगे और इस दौरान मची भगदड़ में तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों की हालत स्थिर है।
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में शामिल लोग फरार हो गए, उन्हें तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।