अमेरिका में व्यक्ति विमान का आपातकालीन द्वार खोलकर पंखों पर चढ़ा

By भाषा | Updated: September 30, 2021 18:56 IST2021-09-30T18:56:01+5:302021-09-30T18:56:01+5:30

Man in America climbed on the wings by opening the emergency door of the plane | अमेरिका में व्यक्ति विमान का आपातकालीन द्वार खोलकर पंखों पर चढ़ा

अमेरिका में व्यक्ति विमान का आपातकालीन द्वार खोलकर पंखों पर चढ़ा

मियामी, 30 सितंबर (एपी) अमेरिका में हैरत अंगेज़ घटना में एक उड़ान में सवार व्यक्ति विमान के मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसका आपातकालीन द्वार खोल कर उसके पंखों पर चढ़ गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया उड़ान 920 कोलंबिया के काली से बुधवार रात मियामी पहुंची थी जिसके बाद यह घटना हुई।

अमेरिकन एयरलाइंस ने एक बयान में कहा, “ ग्राहक को तुरंत कानून प्रवर्तकों ने हिरासत में ले लिया। हम अपनी टीम के सदस्यों और कानून प्रवर्तकों को उनकी पेशेवर और त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद देते हैं।”

अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग के कर्मियों ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। डब्ल्यूपीएलजी ने बताया है कि घटना की वजह से कोई विलंब नहीं हुआ और विमान में सवार सारे यात्री बिना किसी परेशानी के उतर गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Man in America climbed on the wings by opening the emergency door of the plane

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे