लाइव न्यूज़ :

तोक्यो में ट्रेन में व्यक्ति ने चाकू से हमला कर 10 लोगों को घायल किया, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 7, 2021 12:54 IST

Open in App

तोक्यो, सात अगस्त (एपी) तोक्यो में ट्रेन में चाकू से हमला कर 10 यात्रियों को घायल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। लोक प्रसारक ‘एनएचके’ ने अपनी खबर में यह जानकारी दी।

‘एनएचके’ के अनुसार 36 वर्षीय शख्स ने पुलिस को बताया कि वह उन महिलाओं की हत्या करना चाहता था जो खुश नजर आ रही थीं। वह अचानक ही किसी महिला को अपना निशाना बनाता था। एनएचके एवं जापान की अन्य मीडिया के अनुसार उसकी पहली शिकार बनी करीब 20 वर्षीय एक युवती की हालत गंभीर है।

तोक्यो दमकल सेवा ने बताया कि 10 घायलों में से नौ यात्री पास के अस्पताल में भर्ती हैं जबकि एक अन्य को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी नौ व्यक्ति बात करने की स्थिति में हैं। जापान की राजधानी में वर्तमान में ओलंपिक खेलों का आयोजन चल रहा है जिसका समापन रविवार को होगा और घटनास्थल मुख्य नेशनल स्टेडियम से करीब 15 किलोमीटर दूर है।

एनएचके ने बताया कि संदिग्ध फरार होने से पहले अपना चाकू छोड़ गया था। बाद में वह एक दुकान में घुस गया जहां उसने खुद की पहचान संदिग्ध के तौर बताई। उसने कहा कि वह भागते-भागते थक गया है। दुकान के मालिक ने संदिग्ध की कमीज पर खून के धब्बे देखने के बाद पुलिस को फोन कर बुलाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल