लाइव न्यूज़ :

हांगकांग में घर के बाहर प्रदर्शन का झंडा लटका होने के कारण व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 22, 2021 18:12 IST

Open in App

हांगकांग, 22 जून (एपी) हांगकांग पुलिस ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति के अपार्टमेंट के बाहर प्रतिबंधित नारे के साथ एक झंडा टंगा नजर आने के बाद राजद्रोह संबंधी शब्दों के प्रयोग के संदेह में उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को इस संबंध में एक व्यक्ति से सूचना मिली थी। उसने कोवलून के मोंगकोंक इलाके में गुजरते समय एक अपार्टमेंट के बाहर लांड्री रैक के ऊपर एक झंडा लटका देखा था और उस पर ‘हांगकांग को आजाद करो, हमारे समय की क्रांति’ लिखा हुआ था।

पुलिस के अनुसार अधिकारियों ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और वह अब हिरासत में है। उसकी पहचान नहीं बतायी गयी है। यदि वह राजद्रोह का दोषी पाया जाता है तो पहली बार के अपराधी के तौर पर उसपर 5000 (हांगकांग) डालर तक जुर्माना लग सकता है और दो साल की कैद हो सकती है।

हांगकांग में 2019 के दौरान कई महीनों तक चले सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारी ‘हांगकांग को आजाद करो, हमारे समय की क्रांति’ का नारा लगाते थे। चीन द्वारा इस इस अर्धस्वायत्त शहर पर नियंत्रण बढ़ाये जाने के कारण प्रदर्शनकारी अधिक स्वतंत्रता की मांग कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना