लाइव न्यूज़ :

एशियाई-अमेरिकी महिला पर हमले के बाद गिरफ्तार शख्स पर हत्या की कोशिश का आरोप तय

By भाषा | Updated: June 19, 2021 09:40 IST

Open in App

सैन फ्रांसिस्को, 19 जून (एपी) सैन फ्रांसिस्को में 94 वर्षीय एशियाई-अमेरिकी महिला को बिना किसी उकसावे के कथित तौर पर चाकू मारने के बाद गिरफ्तार किए गए शख्स पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया है। शहर के एक शीर्ष अभियोजक ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

सैन फ्रांसिस्को डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी चेसा बोदिन ने बताया कि डेनियल कॉच (35) पर किसी को गंभीर रूप से घायल करने और बुजुर्ग के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि यह घटना बुधववार की है जब आह्न ‘‘पेंग’’ टेलर अपने अपार्टमेंट के पास सैर कर रही थी तभी कॉच ने कथित तौर पर उन्हें सिर पर मारा और उनके हाथ, कूल्हे तथा छाती पर चाकू घोंपा। इसके बाद वह चलता रहा और उसने चाकू फेंक दिया।

पुलिस को घटनास्थल के पास से ही चाकू मिला और उसने कॉच की तस्वीर निकाली तथा सभी अधिकारियों को उसे दे दी। पुलिस ने हमले के दो घंटे बाद ही कॉच को गिरफ्तार कर लिया।

बोदिन ने बताया कि टेलर को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

सैन फ्रांसिस्को और अमेरिका के बाकी हिस्सों में कोरोना वायरस महामारी के बीच एशियाई-अमेरिकियों के खिलाफ बढ़ते हमलों के सिलसिले में यह नया मामला है।

बोदिन ने बताया कि इस साल की शुरुआत में भी कॉच को चोरी के तीन अलग-अलग आरोपों में दोषी ठहराया गया था और उसे जेल की सजा सुनाई गयी थी लेकिन कुछ शर्तों के साथ उसे रिहा कर दिया गया था। उसे चोरी के लिए मई में फिर गिरफ्तार किया गया और अभियोजकों ने उसकी हिरासत मांगी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला