लाइव न्यूज़ :

माली के राष्ट्रपति ने इस्तीफा देकर भंग की संसद, ऐलान के कुछ देर पहले विद्रोही सैनिकों ने लिया था हिरासत में

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 19, 2020 10:39 IST

माली के राष्ट्रपति  इब्राहिम बुबाकार केटा को लोकतांत्रिक रूप से चुना गया था और उन्हें पूर्व उपनिवेशवादी फ्रांस और अन्य पश्चिमी सहयोगियों से व्यापक समर्थन प्राप्त है। इस बीच, अमेरिका ने कहा है कि वह माली में बिगड़ती स्थिति को लेकर चिंतित है।

Open in App
ठळक मुद्देमाली के राष्ट्रपति इब्राहिम बुबाकार केटा ने दिया इस्तीफा, विद्रोही सैनिकों ने कल लिया था हिरासत मेंबमाको की सड़कों पर सैनिक मुक्त होकर घूमे जिससे यह और स्पष्ट हो गया कि राजधानी शहर पर उनका नियंत्रण हो गया है ।

बमाको: पश्चिमी अफ्रीकी देश माली के राष्ट्रपति इब्राहिम बुबाकार केटा को विद्रोही सैनिकों ने हिरासत में ले लिया था, इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। माली के राष्ट्रपति  इब्राहिम बुबाकार केटा ने इस्तीफा के साथ-साथ संसद और सरकार भंग करने का भी ऐलान किया है। इसकी पुष्टि न्यूज एजेंसी Reuters (रॉयटर्स) ने की है। इब्राहिम बुबाकार केटा के इस ऐलान से कुछ घंटे पहले ही माली के विद्रोही सैनिकों ने राष्ट्रपति इब्राहिम बुबाकार केटा और प्रधानमंत्री बोबू सिसे को हिरासत में लिया था।

सेना के इस विद्रोह की शुरुआत मंगलवार (18 अगस्त) को माली की राजधानी बामाको के नजदीक एक सैनिक कैंप में गोलियों की आवाज के साथ शुरू हुई।

बमाको की सड़कों पर सैनिक मुक्त होकर घूमे जिससे यह और स्पष्ट हो गया कि राजधानी शहर पर उनका नियंत्रण हो गया है । वैसे सैनिकों की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया है। इस संबंध में एक क्षेत्रीय अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को मंगलवार शाम बंधक बना लिया गया है। माली में राजनीतिक संकट अचानक से बढ़ गया जहां संयुक्त राष्ट्र और पूर्व उपनिवेश फ्रांस ने देश में स्थिरता का माहौल बनाने के प्रयास में सात साल से अधिक का समय बिताया है। 

सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने सैनिकों के कार्यों की सराहना की। कुछ ने एक इमारत में आग लगा दी जो माली के न्याय मंत्री से संबंधित है। प्रधानमंत्री बोबू सिसे ने सैनिकों से अपने हथियार डालने का आग्रह किया और उनसे सबसे पहले देश के हित में सोचने की अपील की। उन्होंने कहा, ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका समाधान बातचीत के जरिए नहीं किया जा सकता है।

 इससे पूर्व दिन में सशस्त्र लोगों ने देश के वित्त मंत्री अब्दुलाय दफे समेत अधिकारियों को हिरासत में ले लिया और इसके बाद सरकारी कर्मी अपने कार्यालयों से भाग गए। माली के आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, अधिकारियों को गिरफ्तार किया जा रहा है, इसे लेकर अभी संशय की स्थिति है। (पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ) 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला