Mali gold mine accident: सोने की खदान ढहने से 48 की मौत और कई घायल?, 2025 में पश्चिमी अफ्रीकी देश में दूसरी बड़ी दुर्घटना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2025 19:45 IST2025-02-16T19:44:47+5:302025-02-16T19:45:35+5:30

Mali gold mine accident: मालियन टेलीविजन ने शनिवार देर रात दबिया के बिलाली कोटो में खदान ढहने की घोषणा की, जिसमें 48 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

Mali gold mine accident kills least 48 killed many injured in gold mine collapse second major accident in West African country in 2025 | Mali gold mine accident: सोने की खदान ढहने से 48 की मौत और कई घायल?, 2025 में पश्चिमी अफ्रीकी देश में दूसरी बड़ी दुर्घटना

file photo

Highlightsकेनीबा के राज्याधिकारी ने घटना की पुष्टि की। 48 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।नागरिकों द्वारा संचालित जगह पर हुआ भूस्खलन था।

Mali gold mine accident: माली के पूर्वी इलाके में सोने की एक खदान ढहने से दर्जनों लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। मालियन टेलीविजन और केनीबा जिले के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना केनीबा जिले में हुई। यह इस साल फ्रेंच भाषी पश्चिमी अफ्रीकी देश में दूसरी बड़ी दुर्घटना है। माली, अफ्रीका के शीर्ष तीन सोने के उत्पादकों में से एक है। मालियन टेलीविजन ने शनिवार देर रात दबिया के बिलाली कोटो में खदान ढहने की घोषणा की, जिसमें 48 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

केनीबा के राज्याधिकारी ने घटना की पुष्टि की। मोहम्मद डिको ने रविवार को ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया, “48 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।” समुदाय के नेता फलाये सिसोको ने कहा, “यह दुर्घटना कल (शनिवार को) हुई। यह चीनी नागरिकों द्वारा संचालित जगह पर हुआ भूस्खलन था।”

डिको ने बताया कि अधिकारी अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि खदान कानूनी थी या गैर कानूनी। माली में एक महीने से भी कम समय में इस तरह की यह दूसरी घटना है। 29 जनवरी को कोउलिकोरो क्षेत्र में हुए भूस्खलन के कारण कई खनिकों की मौत हो गयी थी, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं।

Web Title: Mali gold mine accident kills least 48 killed many injured in gold mine collapse second major accident in West African country in 2025

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे