लाइव न्यूज़ :

शिकागो के मर्द वकील हील्स वाले सैंडल पहनकर उतरे सड़क पर, ये है वजह

By भारती द्विवेदी | Updated: June 15, 2018 15:42 IST

इस इवेंट के दौरान वकीलों ने हाथ में बैनर-पोस्टर भी ले रखा था। उन पोस्टरों पर 'वॉक ए माइल इन हर शू',  'एंड डॉमेस्टिक वायलेंस' जैसे स्लोगन लिखे हुए थे।

Open in App

नई दिल्ली, 15 जून: हील्स, नाम सुनते ही रैप पर वॉक करती मॉडल या फिर लड़कियां दिमाग में आती हैं। लेकिन कभी मर्दों को हील्स में देखा है? शिकागो के बार एसोसिएशन के वकीलों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है, जिसमें वो हील्स पहने दिख रहे हैं। जी..बार एसोसिएशन के इन वकीलों को हील्स पहनने का शौक नहीं है। उन्हें महिलाओं के सपोर्ट के लिए हील्स पहने हैं। बार एसोसिएशन के 20 वकीलों ने 'वॉक ए माइल इन हर शू' इवेंट के लिए अपने पैरों में हील्स डाले हैं। इस इवेंट का आयोजन महिलाओं के प्रति बढ़ा रहे बलात्कार, यौन हमले, जेंडर वायलेंस को रोकने को लिए और जागरूकता बढ़ाने के लिए किया गया था।

इस इवेंट के दौरान वकीलों ने हाथ में बैनर-पोस्टर भी ले रखा था। उन पोस्टरों पर 'वॉक ए माइल इन हर शू',  'एंड डॉमेस्टिक वायलेंस' जैसे स्लोगन लिखे हुए थे। वकीलों के इस वॉक का आम लोगों ने काफी समर्थन किया है। इस इवेंट का शिकागो में पहली बार आयोजन नहीं किया गया है। ये एक बेहद पॉपुलर इवेंट है, जो दुनिया भर में मशहूर है। इस इवेंट का आयोजन कई देश में हो चुका है। जहां भी इस इवेंट का आयोजन कराया गया है, वहां के मर्दों ने हील्स पहन 'वॉक ए माइल इन हर शू' इवेंट को सपोर्ट किया है।

'वॉक ए माइल इन हर शू' इवेंट क्या है?

साल 2001 में फ्रैंक बेयर्ड ने इस इवेंट की शुरुआत की थी। इसकी शुरुआत मर्दों के एक छोटे ग्रुप के तौर पर हुआ था। जो पार्क में घूम-घूमकर लोगों को घरेलू हिंसा, बलात्कार, यौन हिंसा, शिक्षा इन सब मुद्दों पर जागरूक करते थे। लेकिन बाद में ये इवेंट दुनिया भर में मशहूर हो गया। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :महिलायौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल