लाइव न्यूज़ :

मालदीव की शीर्ष अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति की सजा रद्द की

By भाषा | Updated: November 30, 2021 18:25 IST

Open in App

माले, 30 नवंबर (एपी) मालदीव की शीर्ष अदालत ने मंगलवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गयूम की जेल की सजा को रद्द कर दिया। निचली अदालत ने गयूम को धन शोधन मामले में दोषी ठहराया था।

उच्चतम न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ ने दो साल पहले एक निचली अदालत द्वारा गयूम को दी गई पांच साल जेल की सजा और उन पर लगाया गया 50 लाख अमेरिकी डॉलर का जुर्माना रद्द कर दिया।

पूर्व राष्ट्रपति को हाल में नजरबंद किया गया था।

न्यायाधीशों ने कहा कि प्रारंभिक सुनवायी में दिए गए सबूतों में विसंगतियां थीं और यह निर्णायक रूप से साबित नहीं हुआ कि गयूम ने राष्ट्रीय कोष से 10 लाख डॉलर की राशि का उपयोग व्यक्तिगत लाभ के लिए किया था।

गयूम वर्ष 2013 से 2018 तक मालदीव के राष्ट्रपति रहे थे। उन पर पद पर रहने के दौरान भ्रष्टाचार और असंतोष को दबाने के आरोप लगे थे। गयूम के खिलाफ भ्रष्टाचार के अन्य मामले अदालत में लंबित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना