लाइव न्यूज़ :

पैंडोरा पेपर मामले पर मलेशिया के विपक्षी नेता ने संसद में चर्चा की मांग की

By भाषा | Updated: October 4, 2021 20:52 IST

Open in App

कुआलालंपुर, चार अक्टूबर (एपी) मलेशिया के प्रमुख विपक्षी नेता ने सोमवार को ‘पैंडोरा पेपर्स लीक’ मामले से निकली जानकारियों पर संसद में चर्चा करने की मांग की। इससे पहले पता चला था कि देश के पूर्व वित्त मंत्री और कई वर्तमान मंत्री देश से बाहर स्थित कंपनियों के जरिये कर चोरी में लिप्त हो सकते हैं।

विपक्षी नेता अनवर इब्राहिम ने इसे महत्वपूर्ण मसला बताते हुए चर्चा की मांग की क्योंकि इसमें देश के कई बड़े नाम सामने आए हैं। उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री डैम जैनुद्दीन और वर्तमान वित्त मंत्री तेंग्कू जफरुल अजीज तथा तीन अन्य लोगों का नाम लिया। इब्राहिम ने फेसबुक पर लिखा, “मुझे लगता है कि यह लोगों के हितों से जुड़ा हुआ मसला है क्योंकि इसमें सरकार और विपक्षी दलों के नेताओं का नाम शामिल है।”

इसके साथ ही उन्होंने संसद में चर्चा के लिए औपचारिक अनुरोध भी साझा किया। जफरुल एक बैंककर्मी हैं जिन्हें पिछले साल वित्त मंत्री बनाया गया था। उन्होंने एक बयान में कहा कि उन्होंने 2010 में उस होल्डिंग कंपनी और बैंक से से नाता तोड़ लिया था जिसका उल्लेख रिपोर्ट में किया गया है।

उन्होंने कहा कि वह ऑनलाइन समाचार पोर्टल ‘मलेशियाकिनी’ पर मुकदमा करने पर विचार कर रहे हैं जो कि एकमात्र मीडिया संगठन है जिसने ‘इंटनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स’ (आईसीआईजे) को दस्तावेज उपलब्ध कराए।

जफरुल ने कहा, “मैंने इस मामले पर उचित कार्रवाई के लिए अपने वकीलों से इस बात की है।” गौरतलब है कि विश्व के कई मीडिया संगठनों ने आईसीआईजे के साथ मिलकर 14 कंपनियों से प्राप्त लगभग एक करोड़ बीस लाख फाइलों की समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला