लाइव न्यूज़ :

मलेशिया की सरकार का भविष्य अधर में, प्रमुख पार्टी, मंत्रियों ने समर्थन वापस लिया

By भाषा | Updated: August 3, 2021 22:37 IST

Open in App

कुआलालंपुर, तीन अगस्त (एपी) मलेशिया के सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल सबसे बड़ी पार्टी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन शासन का अधिकार खो चुके हैं क्योंकि बड़ी संख्या में सांसदों ने उनसे समर्थन वापस लेने के घोषणापत्र पर हस्ताक्षर कर दिया है।

गौरतलब है कि यूनाइटेड मलय नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ने पार्टी से ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधन मंत्री शमसुल अनवर नसरा के इस्तीफे के बाद यह घोषणा की है।

गौरतलब है कि 2018 में चुनाव जीतने वाले पूर्ववर्ती सुधारवादी सरकार के गिरने के बाद मुहिद्दीन मार्च 2020 में सत्ता में आए। उनकी पार्टी ने यूएमएनओ और अन्य दलों के साथ गठबंधन किया और सामान्य बहुमत के साथ नयी सरकार का गठन किया।

यूएमएनओ के 38 सांसद हैं। उसने पहले कहा था कि वह मुहिद्दीन से समर्थन वापस लेगी, लेकिन पार्टी के कुछ सांसद अभी भी प्रधानमंत्री का समर्थन कर रहे हैं।

यूएमएनओ अध्यक्ष अहमद जाहिद हमीदी ने मंगलवार को घोषणा की कि पार्टी के कई सांसदों द्वारा समर्थन वापस लेने के घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद बहुमत के अभाव में मुहिद्दीन सरकार गिर गयी है।

संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सांसदों के घोषणापत्र शाह के समक्ष पेश कर उन्हें सूचित किया गया है कि मुहिद्दीन ने बहुमत गंवा दिया है और उन्हें शासन का अधिकार नहीं है।

इस मामले में शाह या मुहिद्दीन की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला