लाइव न्यूज़ :

अदालत की आपत्ति के बाद मलेशिया के प्रधानमंत्री अपने असली नाम पर लौटे

By भाषा | Updated: June 16, 2021 19:54 IST

Open in App

कुआलालंपुर, 16 जून (एपी) मलेशिया की सरकार ने सभी सिविल सेवकों को निर्देश जारी किया है कि वे देश के प्रधानमंत्री के नाम की कानूनी वर्तनी का उपयोग करें। सरकार ने अदालत के एक आदेश के बाद यह निर्देश जारी किया है।

प्रधानमंत्री ने एक आदेश पर अपने प्रचलित नाम से हस्ताक्षर किए थे और अदालत ने उस आदेश को रद्द कर दिया था।

प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन के कार्यालय ने जून की शुरुआत में एक परिपत्र में सभी सिविल सेवकों को विभिन्न औपचारिक दस्तावेजों में उनके असली नाम- महियाद्दीन यासीन का उपयोग करने को कहा था।

महियाद्दीन उनका वास्तविक नाम है, लेकिन उन्हें उनके लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान उन्हें मुहीद्दीन के नाम से जाना जाता रहा है। दोनों नामों के उच्चारण में हल्का अंतर है और दोनों एक ही नाम के भिन्न रूप हैं। सरकार के निर्देश की खबर सबसे पहले बुधवार को सामने आयी।

एक अदालत ने अप्रैल में एक हिरासत आदेश को रद्द कर दिया था जिसमें प्रधानमंत्री ने अपने प्रचलित नाम का उपयोग करते हुए हस्ताक्षर किए थे। इसके साथ ही अदालत ने हिरासत में लिए गए एक कथित तस्कर को रिहा कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक