लाइव न्यूज़ :

मानसिक रूप से अस्वस्थ नहीं है मलेशियाई मादक पदार्थ तस्कर: भाटिया

By भाषा | Updated: November 12, 2021 13:55 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 12 नवंबर संयुक्त राष्ट्र में सिंगापुर के राजदूत उमेज भाटिया ने जिनेवा में कहा कि उच्च न्यायालय ने पाया था कि मादक पदार्थो की तस्करी का दोषी भारतीय मूल का मलेशियाई नागरिक एन के. धर्मलिंगम, मानसिक रूप से अस्वस्थ नहीं हैं।

‘स्ट्रेट टाइम्स’ की खबर के अनुसार, राजदूत भाटिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि धर्मलिंगम किसी भी प्रकार के सामाजिक-मानसिक विकार से पीड़ित नहीं हैं।

संयुक्त राष्ट्र की ओर से नियुक्त चार विशेष अधिकारियों की संयुक्त अपील का जवाब देते हुए भाटिया ने यह बयान दिया। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने सिंगापुर से 29 अक्टूबर को, धर्मलिंगम को मौत की सजा देने की कार्रवाई रोकने को कहा था।

धर्मलिंगम (33) को बुधवार को चांगी जेल में फांसी दी जानी थी। उसकी अपील की सुनवाई से पहले कोविड संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अदालत ने मंगलवार को फांसी की सजा स्थगित कर दी थी।

अपने जवाब में भाटिया ने कहा कि कई साल पहले धर्मलिंगम की सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने विशेष रूप से इसका संज्ञान लिया था कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है या नहीं। आरोपी ने फरवरी 2015 में आवेदन दाखिल किया था और उच्च न्यायालय ने 2017 में उसे खारिज कर दिया था।

अदालत ने पाया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ नहीं था। धर्मलिंगम 21 साल का था जब उसे पहली बार 2009 में मादक पदार्थों की तस्करी के लिए गिरफ्तार किया गया था।

उसे 2009 में 42.72 ग्राम हेरोइन आयात करने के आरोप में नवंबर 2010 में मौत की सजा सुनाई गई थी। सिंगापुर के कानून के अनुसार, 15 ग्राम से अधिक मादक पदार्थ के साथ पकड़े जाने पर मौत की सजा का प्रावधान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना