मलेशिया में वायु सेना के अधिकारी ने तीन साथियों की हत्या के बाद खुदकुशी की: पुलिस

By भाषा | Updated: August 13, 2021 16:02 IST2021-08-13T16:02:18+5:302021-08-13T16:02:18+5:30

Malaysian Air Force officer commits suicide after killing three accomplices: Police | मलेशिया में वायु सेना के अधिकारी ने तीन साथियों की हत्या के बाद खुदकुशी की: पुलिस

मलेशिया में वायु सेना के अधिकारी ने तीन साथियों की हत्या के बाद खुदकुशी की: पुलिस

कुआलालंपुर, 13 अगस्त (एपी) मलेशियाई वायु सेना के एक अधिकारी ने शुक्रवार को अपने तीन साथियों की गोली मारकर जान लेने के बाद खुदकुशी कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बोर्नियो द्वीप पर पूर्वी सरावक राज्य की पुलिस ने बताया कि राज्य में वायु सेना के एक केंद्र की सुरक्षा चौकी पर गोलीबारी की घटना घटी। वे मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस उपायुक्त मांचा अनक आटा ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला कि बंदूकधारी अधिकारी ने इस घटना को अंजाम देने से पहले सुरक्षा चौकी से और हथियार ले लिए थे।

उन्होंने कहा कि एक अधिकारी ने हमलावर अधिकारी को शांत करने का प्रयास किया लेकिन उसके पेट में गोली मार दी गयी। इसके बाद बंदूकधारी अधिकारी ने पोस्ट में घुसकर दो और अधिकारियों की गोली मारकर जान ले ली।

बरनामा समाचार एजेंसी ने जिला पुलिस अधिकारी सुदीरमन क्राम के हवाले से कहा कि हमलावर अधिकारी ने सुरक्षा चौकी पर तैनात लोगों से पूछा कि ‘‘वे जीना चाहते हैं या मरना चाहते हैं।’’

स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार वह कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पृथक-वास में था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Malaysian Air Force officer commits suicide after killing three accomplices: Police

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे