लाइव न्यूज़ :

मलेशिया ने कर्मचारियों के संक्रमण की चपेट में आने के बाद टीकाकरण केंद्र बंद किया

By भाषा | Updated: July 13, 2021 15:13 IST

Open in App

कुआलालंपुर, 13 जुलाई (एपी) मलेशिया ने 200 से अधिक चिकित्सा कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण मंगलवार को एक बड़े टीकाकरण केंद्र को बंद कर दिया।

विज्ञान मंत्री खैरी जमालुद्दीन ने कहा कि यह तय करना मुश्किल है कि क्या टीकाकरण केंद्र से संक्रमण फैला। साथ ही इसे रेखांकित किया कि सरकार की त्वरित कार्रवाई ने बड़े स्तर पर संक्रमण फैलने से रोक दिया। उन्होंने शुक्रवार से केंद्र में टीका लेने वाले लोगों को संक्रमण के लक्षण दिखने पर 10 दिनों के लिए अलग-थलग रहने का अनुरोध किया।

राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के प्रभारी खैरी ने कहा कि उन्होंने दो स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के संक्रमित होने के बाद सेलांगोर राज्य में टीकाकरण केंद्र के सभी 453 कर्मियों की कोविड-19 जांच का आदेश दिया है। खैरी ने कहा कि संक्रमित पाए गए 204 लोगों में मामूली लक्षण दिखे हैं।

केंद्र को साफ-सफाई के लिए बंद कर दिया गया है और उसके सभी कर्मचारियों को अलग-थलग किया जा रहा है। खैरी ने कहा कि चिकित्साकर्मियों की एक नई टीम के साथ केंद्र बुधवार को फिर से खुलेगा।

मलेशिया में एक जून से कड़े लॉकडाउन के बावजूद संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 8,44,000 मामले आ चुके हैं और 6200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जबकि 11 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते