लाइव न्यूज़ :

मलेशिया ने अदालत के आदेश के बावजूद म्यांमा के प्रवासियों को निर्वासित किया

By भाषा | Updated: February 23, 2021 22:23 IST

Open in App

कुआलालंपुर (मलेशिया), 23 फरवरी (एपी) मलेशिया के आव्रजन अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने म्यांमा के 1086 प्रवासियों को वापस भेज दिया है। हालांकि, दो मानवाधिकार संगठनों की अपील पर एक अदालत ने प्रवासियों को भेजने की प्रक्रिया पर रोक लगाने का निर्देश दिया था।

प्रवासियों को भेजे जाने के पहले, एमनेस्टी इंटरनेशनल मलेशिया और असाइलम एक्सेस मलेशिया की ओर से म्यांमा के 1200 प्रवासियों को निर्वासित करने की प्रक्रिया पर मंगलवार को एक उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी।

मानवाधिकार समूहों का दावा है कि प्रवासियों में से कई लोग शरण के इच्छुक एवं नाबालिग थे।

आव्रजन प्रमुख खैरूल दैमी दाऊद ने एक बयान में कहा कि 1086 प्रवासी स्वेच्छा से म्यांमा की नौसेना के तीन जहाजों से लौटने को राजी हो गए। उन्होंने कहा कि सारे प्रवासी म्यांमा के नागरिक थे और उनमें कोई भी रोहिंग्या शरणार्थी नहीं था।

बयान में अदालत के आदेश का जिक्र नहीं किया गया। यह भी नहीं बताया गया कि 1200 प्रवासियों के बजाए 1086 प्रवासियों को ही क्यों भेजा गया।

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने इस फैसले को ‘‘अमानवीय और त्रासद’ बताया है। संस्था ने एक बयान में कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि फैसले की उचित समीक्षा किए बिना ही प्रवासियों को भेजने का इरादा कर लिया गया था। इस फैसले के कारण हजारों लोगों और उनके परिवारों की जान को खतरा होगा और मलेशिया के मानवाधिकार रिकॉर्ड पर यह एक धब्बा साबित होगा।’’

एमनेस्टी ने सरकार से शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) को सभी 1200 प्रवासियों तथा हिरासत केंद्र में रखे गए लोगों तक पहुंच देने का अनुरोध किया।

आव्रजन विभाग ने पूर्व में कहा था कि प्रवासियों के पास यात्रा संबंधी वैध दस्तावेज नहीं थे और वे बिना वीजा के रह रहे थे।

मलेशिया के 27 सांसदों के एक समूह ने भी रविवार को प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन को एक पत्र भेजकर प्रवासियों को भेजने की प्रक्रिया पर रोक लगाने का अनुरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक