लाइव न्यूज़ :

मलाला युसूफजई ने ब्लिंकन से की मुलाकात, अफगान स्कूली छात्रा का संदेश दिया

By भाषा | Updated: December 7, 2021 19:24 IST

Open in App

वाशिंगटन/काबुल, सात दिसंबर पाकिस्तानी कार्यकर्ता एवं नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसूफजई ने अफगानिस्तान की एक स्कूल छात्रा सोतूदा फोरातन का संदेश अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को पहुंचा कर युद्ध से जर्जर हो चुके देश में लड़कियों की शिक्षा के लिए बाइडन प्रशासन से मदद मांगी है।

फोरातन (15) को हाल में ब्रिटेन के समाचार पत्र फाइनेंसियल टाइम्स ने 2021 की 25 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया था।

मध्य अगस्त में कट्टरपंथी इस्लामियों के काबुल में सत्ता पर कब्जा करने के बाद स्कूलों में सातवीं से 12 वीं कक्षा तक में बालिकाओं की शिक्षा पर प्रतिबंध लगाये जाने के तालिबान सरकार के फैसले के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर किशोरी का नाम इस सूची में शामिल किया गया था।

अफगानिस्तान की टोलो समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक, मलाला ने विदेश मंत्री ब्लिंकन और अन्य अमेरिकी अधिकारियों से सोमवार को विदेश मंत्रालय में मुलाकात की तथा फोरातन का पत्र पढ़ कर सुनाया। उन्होंने ब्लिंकन से इसे राष्ट्रपति जो बाइडन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

पत्र में फोरातन ने ब्लिंकन और बाइडन से शिक्षा प्राप्त करने में अफगान लड़कियों की मदद करने की अपील की है।

मलाला द्वारा साझा किये गये फोरातन के पत्र में कहा गया है, ‘‘जब तक स्कूल और विश्वविद्यालय लड़कियों के लिए बंद रहेंगे, हमारे भविष्य की उम्मीद फीकी रहेगी। शांति और सुरक्षा लाने के लिए लड़कियों की शिक्षा एक शक्तिशाली उपाय है। एक लड़की और मानव होने के नाते मैं आपको बताना चाहती हूं कि महिलाओं और लड़कियों के भी अधिकार हैं। अफगानों को शांति में रहने, स्कूल जाने और खेलने-कूदने का अधिकार है।’’

मलाला ने इस नाजुक समय में अफगान लड़कियों की शिक्षा में मदद करने का भी ब्लिंकन से अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि अभी अफगानिस्तान ही एकमात्र ऐसा देश है, जहां लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल