लाइव न्यूज़ :

मलाला यूसुफजई वृत्तचित्र, बच्चों के लिए कार्यक्रम बनाने को एप्पल के साथ जुड़ीं

By भाषा | Updated: March 8, 2021 22:47 IST

Open in App

न्यूयार्क, आठ मार्च (एपी) नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला यूसुफजई को उनके सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाता है लेकिन उन्हें कार्टून भी काफी पंसद हैं और टेलीविजन और फिल्म की अपनी पसंद के चलते वह अब एप्पल टीवी प्लस के साथ जुड़ रही हैं।

गत वर्ष जून में ऑक्सफोर्ड से स्नातक करने वाली 23 वर्षीय मलाला ने सोमवार को घोषणा की कि उन्होंने बच्चों के लिए नाटक, वृत्तचित्र, हास्य, एनीमेशन और सीरीज के निर्माण के लिए एप्पल के साथ एक बहु-वर्षीय साझेदारी की है।

यूसुफजई 2014 में नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त करने वाली सबसे कम उम्र की विजेता थीं। उन्हें यह पुरस्कार बच्चों को गुलामी, अतिवाद और बाल श्रम से बचाने के लिए काम करने के वास्ते दिया गया था। यूसुफजई अपने गृह देश पाकिस्तान में इस बात पर जोर देती रहीं कि लड़कियों को शिक्षा का अधिकार है।

तालिबान के एक बंदूकधारी ने यूसुफजई को उस समय सिर में गोली मार दी थी जब वह 15 साल की उम्र में एक स्कूल बस में सफर कर रही थीं। वह बाद में ठीक हो गईं और दुनिया भर में लड़कियों के उत्पीड़न के खिलाफ अपना संघर्ष शुरू किया।

यूसुफज़ई ने कहा, ‘‘बचपन में, कार्टून नेटवर्क था और आप जानते हैं, "टॉम एंड जेरी," "करेज," "स्कूबी डू" और वे सभी टीवी कार्टून शो देखकर कितना मजा आता था। जब आप एक बच्चे होते हैं और विशेष रूप से जब आतंकवाद शुरू हुआ - तब आपको पता है कि कार्टून एक ऐसी दुनिया है जहां आप अपने आसपास की वास्तविकता से बच सकते हैं और केवल हंसते हैं और अपना मनोरंजन करते हैं।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या वह वृत्तचित्र भी बनाएंगी? यूसुफजई ने कहा, ‘‘मैं निश्चित रूप से वृत्तचित्र और बिना पटकथा वाले शो करना चाहती हूं और उम्मीद है कि अपनी खुद की यात्रा और मुझसे मिलने वाली अन्य लड़कियां की यात्रा को इसमें शामिल करूंगी। मैं उत्सुक हूं। मैं अभी भी उस स्तर पर हूं जहां मैं विचारों की खोज कर रही हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला