लाइव न्यूज़ :

ख़ूबसूरत मुस्कराहट के पीछे बड़ा दर्द छुपा रखा था इस बच्ची ने, वीडियो देखकर टूट जायेगा आपका दिल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 25, 2018 10:59 IST

इंटरनेट पर बेहद वायरल हो रहे इस वीडियो में आप एक बच्ची को देख सकते हैं जो अपने दर्द को अपनी प्यारी सी मुस्कराहट के पीछे छुपाती दिख रही है. आपका दिल भी भर आएगा इस वीडियो को देखकर.

Open in App

ईराक़ में चल रहे ISIS के युद्ध प्रभावित क्षेत्र से भाग कर सुरक्षित कैम्प में पहुंचे ऐसे कितने ही बच्चे और उनके परिवार हैं जो कई दिनों से भूख - प्यास के युद्ध से लड़ रहे हैं. सोशल मीडिया पर आजकल बेहद वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आपका दिल भी टूट जायेगा, किस तरह इंटरव्यू के दौरान अपनी भूख और प्यास के बावजूद मासूम सी यह बच्ची लगातार मुस्कुराए जा रही थी. इस वीडियो में उस बच्ची के स्माइल के साथ - साथ उसके आँखों में पानी साफ़ - साफ़ देखा जा सकता है. जब उस बच्ची से पूछा गया कि उसने नाश्ता, खाना या कुछ पिया है तो इसके दर्द का बांध टूट गया और उसकी आँखों से आंसू बह निकले। उसके यह आंसू लावा बनकर हम सब के दिलों को जला गए हैं.

यह कहानी है ईराक़ में शरण लेने वाले बहुत से बच्चों और उनके परिवारों की. इनके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं है. ये सभी बच्चे कई  भूखे हैं और उम्मीद में बैठे हैं कि इनको खाने के लिए कुछ मिलेगा।

वीडियो में दिख रही मासूम सी बच्ची का नाम 'मालक' है जिसका मतलब होता है 'फरिश्ता', एक ऐसा फरिश्ता जो हमें हर हाल में मुस्कुराने का सबक दे रहा है. ISIS वार जोन से बचकर आयी इस छोटी सी बच्ची के माँ - पिता की युद्ध के दौरान मौत हो चुकी है और उसका घर भी तहस - नहस कर दिया गया है. मालक अपनी दादा - दादी के साथ शरणार्थी कैम्प में आयी हुई है. इस वीडियो को देखने के बाद पूरी दुनिया को एक सबक मिलता है कि हमें खाना छोड़ना नहीं चाहिए, इस विश्व में ना जाने ऐसे कितने ही बच्चे हैं जिन्होंने पिछले कई दिनों से कुछ भी नहीं खाया है.

टॅग्स :इराक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूएई के विदेश मंत्री नाहयान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान से फोन पर जयशंकर ने की बातचीत, इन मुद्दे पर चर्चा?

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

कारोबारराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ से बेफ्रिक भारत?, अगस्त में अब तक रूस से प्रतिदिन 20 लाख बैरल तेल खरीदा, पीएम मोदी ने दे रहे अमेरिका को झटका

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा