सुडोकू गेम बनाने वाले माकी काजी नहीं रहे
By भाषा | Updated: August 17, 2021 20:08 IST2021-08-17T20:08:01+5:302021-08-17T20:08:01+5:30

सुडोकू गेम बनाने वाले माकी काजी नहीं रहे
तोक्यो, 17 अगस्त (एपी) अंकों की लोकप्रिय पहली ‘सुडोकू’ के रचियता माकी काजी का निधन हो गया। वह 69 साल के थे। उनकी जापानी कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ‘सुडोकू के गॉडफादर’ के रूप में चर्चित काजी ने यह पहेली तैयार की थी, जो बच्चों एवं उन अन्य लोगो के लिए आसान हो, जो अधिक सोचना नहीं चाहते थे। उसका नाम अंकों के जापानी चरित्रों से बना है। इसमें खिलाड़ी पंक्ति स्तंभों एवं ब्लॉक में बिना दोहराये एक से नौ तक के अंक भरते हैं। विडंबना है कि 2004 में सुडोकू वैश्विक स्तर पर सुर्खियों में आया, जब न्यूजीलैंड के एक प्रशंसक ने आगे आकर उसे ब्रिटिश अखबार ‘द टाइम्स’ में प्रकाशित करवाया। काजी अपनी पहेली कंपनी निकोली कंपनी के जुलाई तक मुख्य कार्यकारी थे। उनका यहां मिटाका में 10 अगस्त को निधन हो गया। उन्हें पेट का कैंसर था।निकोली के अनुसार, माकी ने 30 से अधिक देशों की यात्रा की थी और अपनी पहेली का प्रचार किया था। सुडोकू चैंपियनशिप में कई सालों में 100 देशों के 20 करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।