लाइव न्यूज़ :

माली में सेना पर बड़ा आतंकी हमला, 9 सैनिकों समेत 40 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 15, 2020 12:39 IST

माली फुलानी लोगों का बाहुल्य है, जहां पिछले साल मार्च में 160 लोगों की मौत हुई थी। इस नरसंहार का आरोप डोगोन मिलिशिया के लोगों पर लगा था।

Open in App

मध्य माली में एक के बाद एक हुए हमलों में नौ सैनिकों समेत 40 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि ज्यादातर मौतें बेहद अशांत क्षेत्र में अंतर्नस्ली हिंसा के कारण हुई हैं। सरकार ने बताया कि 31 लोगों की मौत ओगोसागो गांव में रात में हुए हमले में हुई।

इस गांव में फुलानी लोगों का बाहुल्य है जहां पिछले साल मार्च में 160 लोगों की मौत हुई थी। इस नरसंहार का आरोप डोगोन मिलिशिया के लोगों पर लगा था। गांव के प्रमुख अली उस्मान बरी ने बताया कि करीब 30 बंदूकधारियों ने इस नये हमले को अंजाम दिया।

उन्होंने कहा, “झोपड़ियों एवं फसलों को आग लगा दी गई, मवेशियों को जला दिया गया या साथ ले जाया गया।” बरी ने कहा कि सरकार अपराधियों को ढूंढ निकालेगी। इससे पहले स्थानीय सरकार के अधिकारी ने कहा था कि 28 लोग लापता हैं। उन्होंने इस हमले के लिए डोगोन शिकारी समूह को जिम्मेदार ठहराया। इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

अधिकारी और गांव के प्रमुख बरी दोनों ने कहा कि इलाके से सैनिकों को वापस ले लेने के बाद हमलावर कई घंटे तक यहां घूमते रहे। सेना ने बताया कि बाद में शुक्रवार की रात मध्य गावो क्षेत्र में घात लगाकर किए गए हमले में माली के आठ सैनिकों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मध्य माली के मोंडोरो में सेना के शिविर पर हुए हमले में एक अन्य सैनिक की भी मौत हो गई।

टॅग्स :आतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला