लाइव न्यूज़ :

अमेजन वर्षा वन: आग पर काबू पाने के लिए 44000 सैनिकों की होगी तैनाती, इजराइल भेजेगा विशेष विमान

By भाषा | Updated: August 26, 2019 09:37 IST

अमेजन क्षेत्र में आग जिस पैमाने पर फैली है वह चौंकाने वाला है और यह न सिर्फ ब्राजील तथा अन्य प्रभावित देशों के लिए भयावह है बल्कि पूरे विश्व के लिए है।

Open in App
ठळक मुद्देताजा आंकड़ों के अनुसार इस साल अभी तक ब्राजील के जंगलों में आग लगने की 76,720 घटनाएं हुई हैं। अमेजन वर्षावन में लगी आग को काबू करने के लिए ब्राजील के सशस्त्र बलों की वहां तैनाती कोमंजूरी दी है।

जी-7 समूह के नेताओं ने अमेजन वर्षा वन में लगी आग से निपटने में ब्राजील की मदद करने का रविवार को संकल्प जाहिर किया।

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने बताया कि शिखर सम्मेलन के नेता ब्राजील की सहायता करने के लिए एक समझौते के करीब हैं।

उन्होंने बताया कि इस समझौते में तकनीकी और वित्तीय तंत्र दोनों शामिल होंगे ‘‘ ताकि हम सबसे प्रभावी तरीके से उनकी मदद कर सकें।’’

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा कि आग पर काबू पाए जाने के बाद उनका देश और अन्य देश अमेजन में फिर से वन लगाए जाने पर ब्राजील से बात करेंगे।

उन्होंने कहा ‘‘बिल्कुल (यह) ब्राजील का क्षेत्र है लेकिन हमारे सामने वर्षा वनों पर एक सवाल खड़ा है जो वास्तव में एक वैश्विक प्रश्न है।’’

मर्केल ने कहा, ‘‘ पृथ्वी के ‘फेफड़े’ (महत्वपूर्ण वर्षा वन क्षेत्र) प्रभावित हुए हैं, इसलिए हमें एक साझा समाधान खोजना होगा।’’

पोप फ्रांसिस ने भी ब्राजील में लगी आग को लेकर चिंता जाहिर की और लोगों से प्रार्थना करने की अपील की ताकि ‘‘उस पर जल्दी से जल्दी काबू पा लिया जाए।’’

सेंट पीटर स्क्वायर में उन्होंने लोगों से कहा कि अमेजन में लगी आग को लेकर ‘‘हम चिंतित हैं’’। साथ ही उन्होंने कहा कि अमेजन वर्षा वन क्षेत्र हमारी पृथ्वी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सनारो ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की।

उन्होंने बताया कि इज़राइल आग से निपटने के लिए एक विशेष विमान भेजेगा।

शुक्रवार को उन्होंने ऐलान किया था कि उनकी सरकार अमेजन क्षेत्र के वर्षा वनों में लगी आग पर काबू पाने में मदद के लिए 44,000 सैनिक भेजेगी। लेकिन अब तक कुछ सौ सैनिक ही भेजे गए हैं। 

टॅग्स :इमेनुअल मेक्रोफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला